LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

BCCI में फिर राजनेता पुत्र की होगी इंट्री, जय शाह की जगह भाजपा के इस दिवंगत नेता का बेटा बन सकता है सेक्रेटरी

BCCI में फिर राजनेता पुत्र की होगी इंट्री, जय शाह की जगह भाज

DESK : बीसीसीआई में मौजूदा सचिव जय शाह जल्द ही आईसीसी के नए चेयरमैन बनने की रेस में हैं। ऐसे में बीसीसीआई में उनकी जगह नए सचिव कौन होगा, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जिसमें सबसे ऊपर DDCA के प्रेसिडेंट रोहन जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सेक्रेटरी बन सकते हैं। रोहन जेटली भाजपा के दिवगंत नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे हैं।

सूत्रों ने बताया कि रोहन जेटली का नाम बोर्ड के सेक्रेटरी बनने की रेस में सबसे आगे है। रोहन के नाम पर सभी सहमत हैं। प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी सहित अन्य पदाधिकारी अपने-अपने पद पर बरकरार रहेंगे, क्योंकि उन सभी का कार्यकाल एक साल बाद पूरा हो रहा है।

इन कारणों से रोहन जेटली का नाम सबसे आगे

. भारती बोर्ड में मजबूत पकड़

रोहन BJP के पूर्व दिग्गज नेता अरुण जेटली के बेटे हैं। अरुण का BCCI में अच्छा दखल रहा है। ऐसे में रोहन की भी पकड़ मजबूत रही है। इसके साथ ही रोहन जेटली दो बार दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। ऐसे में जेटली अनुभवी स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर हैं। उनकी लीडरशिप में दिल्ली के अरुण जेटली मैदान ने 5 वर्ल्ड कप मैच होस्ट किए हैं।

डीपीएल का सफल आयोजन

रोहन जेटली की लीडरशिप में दिल्ली प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ है। लीग में ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, नीतीश राणा, यश धुल, आयुष बडोनी और ललित यादव जैसे बड़े नाम हिस्सा ले रहे हैं।

NSIT
Nsmch

शाह का ICC चेयरमैन बनना तय, 16 में 15 मेंबर्स का सपोर्ट

BCCI के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह का इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) चेयरमैन बनना लगभग तय है। बताया जा रहा है कि जय शाह के पास ICC में लगभग सभी मेंबर का सपोर्ट है। उनके पास ICC बोर्ड के 16 में से 15 मेंबर का सपोर्ट है।  वे 26 अगस्त की शाम तक नामांकन भर सकते हैं। ऐसे में शाह को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की पोस्ट छोड़नी होगी। ICC के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है।