LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर स्थित इरिमी में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू हुई। इसमें वंदे भारत ट्रेनसेट, आधुनिक रेलवे तकनीक, नवाचार और रेल प्रणालियों के विकास पर चर्चा हुई।

Munger Railway

Munger Railway:  मुंगेर के जमालपुर स्थित भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) में शुक्रवार को दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन पौधा भेंट करने और दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ किया गया। इसमें भारतीय रेल के विभिन्न जोनों, मंडलों और उत्पादन इकाइयों से आए वरिष्ठ अधिकारियों, रेलवे विशेषज्ञों और तकनीकी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में इरिमी के संकायाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आचार्य प्रेम प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद संस्थान के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में ट्रेनसेट की आधुनिक तकनीक, रेल प्रणालियों और भारतीय रेलवे में हो रहे तकनीकी बदलावों की जानकारी दी।

वंदे भारत की तकनीक और नवाचार पर जोर

दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पी. अनन्थ ने कहा कि रेलवे के विकास के लिए आधुनिक तकनीक, नए प्रयोग, डेटा प्रबंधन और तकनीकी दक्षता बेहद जरूरी हैं। उन्होंने रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ाने में इनकी भूमिका पर भी बात की। वहीं, दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक यू. सुब्बाराव ने वंदे भारत ट्रेनसेट में इस्तेमाल की जा रही आधुनिक तकनीकों पर अपने विचार रखे। उन्होंने रेलवे के अलग-अलग विभागों और विशेषज्ञों के बीच तकनीकी जानकारी साझा करने की जरूरत पर जोर दिया।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भी लिया हिस्सा

दो दिवसीय संगोष्ठी में रेलवे के कई सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल हुए। संस्थान की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेलवे में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, सुरक्षा, नवाचार और कामकाज की क्षमता को बेहतर बनाने से जुड़े विचारों पर चर्चा करना है। जमालपुर स्थित इरिमी में हो रहे इस आयोजन से सामने आने वाले सुझाव रेलवे के तकनीकी विकास की दिशा में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट