LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बिहार में 22 दिसंबर से ठंड का बढ़ सकता है सितम, जिलाें में तापमान का पारा लुढ़कना जारी, मौसम पूर्वानुमान जानिए..

 बिहार में  22 दिसंबर से ठंड का बढ़ सकता है सितम, जिलाें में

PATNA-  राजधानी पटना में ठंड से ठिठुरम बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार  उत्तर बिहार में  ठंड अगले दो-तीन दिनों में और बढ़ेगी. 22 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. हालाकि क्रिसमस तक धूप खिली रहेगी. इसके बाद ठंड और बढ़ोत्तरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि  जल्द ही बिहार का तापमान नीचे जाने वाला है. अब पटना में भीषण ठंड पड़ने वाली है. अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है. इस दौरान पहाड़ों की बर्फबारी और बारिश के बाद पटना में तापमान के तेजी से नीचे जाने की संभावना है. कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है.    पटना के साथ गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया,दरभंगा समस्तीपुर,दरभंगा, मधुबनी,औरंगाबाद, किशनगंज में भी पारा लुढ़कने लगा है. विभाग के अनुसार 23 दिसम्बर तक  दिन में धुप निकलेगा, अभी बारिश की संभावना नहीं है.सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है.आसमान साफ रहेगा, इस दौरान पश्चिमी हवा चलने की संभावना है, हवा की औसत गति 1 से 3 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.  

वहीं बात करें  वायु गुणवत्ता की तो देश भर में लगे 245 एक्यूआइ स्टेशन पर बिहार के शहरों का एक्यूआइ सबसे खराब दर्ज किया गया. इसमें बिहार के कई शहरों की वायु गुणवत्ता येलो व रेड जोन में दर्ज की जा रही है.बुधवार को बिहार के सात शहरों का एक्यूआइ देश भर के के शहरों में सबसे खराब दर्ज किया गया.  लगातार वायु प्रदूषण की स्थिति खराब होने से शहरवासियों को काफी नुकसान हो रहा है. इसमें कई तरह के रोग होने का खतरा भी बढ़ रहा है. 

Diarch GO

मौसम विभाग का कहना है कि  हिमालयी क्षेत्र में एक नये पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना हैं. इसके प्रभाव से राज्य में 22 दिसंबर से सर्दी जोर पकड़ सकती है. दरअसल, पश्चिम हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. आइएमडी के मुताबिक इसका असर राज्य के मौसम पर पड़ने की संभावना है.  25 दिसंबर के बाद तापमान में एकाएक कमी आएगी और सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ जाएगी उधर, कोहरा भी छाने के आसार हैं, जिससे दृश्यता क्षमता बेहद कम हो सकती है. अनुमान है कि सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंड का अहसास होगा. वहीं, ठंड को देखते हुए चिकित्सकों ने बुजुर्गों और बच्चों के लिए सलाह दी है। कहा है कि उन्हें ठंड से बचने के लिए जरूरी उपाय करने चाहिए.