LATEST NEWS

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

बॉलीवुड के ग्लैमरेस पार्टियों में फिल्मी सितारों के संग पोज देने वाले ओरी का खुलेगा राज, होने वाली है सबसे बड़े रियलिटी शो में इंट्री

बॉलीवुड के ग्लैमरेस पार्टियों में फिल्मी सितारों के संग पोज

DESK : बॉलीवुड और उद्योग घरानों की किसी भी पार्टी में फिल्मी सितारों संग तस्वीरों में नजर आ रहा एक चेहरा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया में चर्चा का कारण बना हुआ है। यह पार्टी चाहे अंबानी की हो या सलमान खान-एकता कपूर की। हर पार्टी में वह शख्स नजर आता है। यह शख्स और कोई नहीं ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि है। लेकिन ओरी कौन है और पार्टियों से अलग इसकी पहचान क्या है। कैसे वह इन फिल्मी सितारों की पार्टी में शामिल होता है। यह सवाल सोशल मीडिया पर अक्सर उठते रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही इन सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तमाम सिनेमाई सितारों के साथ तस्वीरों में नजर आने वाले ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में जाने वाले हैं।

फिल्मी पार्टी हो या पैपराजियों के कैमरे के सामने आकर पोज देना है, ओरी का जिक्र पिछले कुछ महीनों से काफी हो रहा है। अब तमाम सिनेमाई सितारों के साथ तस्वीरों में नजर आने वाले ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में जाने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, इस शुक्रवार को वीकेंड का वार पर अभिनेता और शो के होस्ट सलमान खान उन्हें खुद घर के भीतर भेजेंगे। 

NSIT
Nsmch

गेस्ट या प्रतिभागी यह स्पष्ट नहीं

अब ओरी बतौर प्रतिभागी घर में जा रहे हैं या मेहमान प्रतिभागी के तौर पर घर में कुछ दिन रहकर बाहर निकल जाएंगे, इसको लेकर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अक्सर सितारों के साथ तस्वीरों में दिखने वाले ओरी क्या करते हैं, इसको लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

ओरी से जुड़े सवालों का मिलेगा जवाब

लोग अक्सर पूछते कि वह अपना खर्च चलाने के लिए क्या करते हैं। उनके बारे में बस यही जानकारियां सार्वजनिक हैं कि वह एक व्यवसायी के बेटे हैं और उन्हें ग्राफिक डिजाइन में रुचि है। बताया जा रहा है कि अब इन्ही सवालों का जवाब देने के लिए ओरी बिग बॉस के घर में जा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ओरी बिग बॉस के घर में खुद से जुड़े किन-किन सवालों से पर्दा उठाते हैं।