LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

अपहरण के कुछ घंटे बाद ही अपहृत बीडीओ को पुलिस ने किया बरामद, बताया किसने रची थी साजिश

अपहरण के कुछ घंटे बाद ही अपहृत बीडीओ को पुलिस ने किया बरामद,

PATNA : पटना के खुसरुपुर स्टेशन पर ट्रेन से अपहृत बीडीओ दीपक कुमार को रेल पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। रेल पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन के पास बने एक होटल से बरामद किया है। जिसके बाद बीडीओ को पूछताछ के लिए बख्तियारपुर रेल थाना लाया गया है। जहां रेल पुलिस यह जानकर हैरान रह गई है कि अपहरण की यह साजिश बीडीओ ने खुद रची थी। फिलहाल,  रेल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। साथ ही यह जानने की भी कोशिश  की जा रही है कि बीडीओ ने अपने अपहरण की साजिश क्यों रची।

जानकारी के अनुसार ट्रेनी बीडीओ दीपक कुमार बेगूसराय तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है, जो कोसी एक्सप्रेस से ट्रेनिंग के लिए गया जा रहा था। आज सुबह उसे परिजनों द्वारा हाथीदह स्टेशन पर परिजनों ने ट्रेन पर चढ़ाया था।

जिसके बाद खुसरूपुर स्टेशन हथियारबंद अपराधियों ने कोशी से दीपक को जबरन उतार लिया। नजाकत को भांपते हुए दीपक प्लेटफॉर्म से खेत की ओर भागने लगे। भागने के दौरान ही फोन से उन्होंने स्वजनों को सूचना दी। इस बीच दीपक का फोन स्विच ऑफ बताने लगा। फोन की सूचना पर अम्बा से उनके स्वजन खुसरूपुर पहुंच जीआरपी और स्थानीय थाना को सूचना दी थी। जिसके बाद रेल पुलिस ने अपहृत की तलाश के लिए कार्रवाई तेज कर दी थी। 

रिपोर्ट -अनिल कुमार