LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

छपरा के नए आयुक्त ने किया योगदान, कहा: स्वच्छ छपरा_स्वस्थ छपरा का चलेगा अभियान

छपरा के नए आयुक्त ने किया योगदान, कहा: स्वच्छ छपरा_स्वस्थ छप

CHHAPRA : शुक्रवार को नए नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे ने योगदान कर लिया. योगदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा पहल काम स्वच्छ छपरा स्वस्थ छपरा अभियान चलाना है. इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सफाई कर्मियों और एजेंसी को जो कार्य दिया जाएगा उसे करना होगा यदि कहीं से भी कोई शिकायत मिलेगी तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी, 

उन्होंने अभी यह भी कहां की जिलाधिकारी से कई निर्देश मिले हैं जिसका पालन किया जाएगा, जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि शहर में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एक योजना तैयार की गई है उस पर काम करना है, ताकि लोगों को जल जमाव से मुक्ति मिल सके. ऐतिहासिक खानुआ नाला को लेकर भी समीक्षा की जाएगी. प्रयास रहेगा की आम नागरिकों की सुख सुविधाओं को लेकर जो भी योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है उसे हर लाभुक तक पहुंचाया जाएगा. शहर का विकास मेरा लक्ष्य है, जिलाधिकारी के निर्देशन में जो भी आवश्यक कार्य होंगे उसे पूरा किया जाएगा.

Diarch GO

ज्वाइन करने के साथ एक्शन मूड में नगर आयुक्त

नगर आयुक्त ने ज्वाइन करने के साथ ही योजनाओं की समीक्षा के लिए शनिवार को तिथि निर्धारित की है. यानी 14 सितंबर को नगर निगम के सभी अधिकारियों, एजेंसी के अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक करेंगे और जितनी भी योजनाएं चल रही हैं जिसमें साफ सफाई, सड़क निर्माण, पुल पुलिया निर्माण, कौन पदाधिकारी और कौन कर्मी कौन से कार्य करते हैं क्या प्रगति है इन तमाम बातों की जानकारी ली जाएगी.

रिपोर्ट - संजय भारद्वाज