LATEST NEWS

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

"दिलों में उफान" के जरिये दिखेगा समाज का आईना, हंगामा ओटीटी पर 28 नवंबर को रिलीज होगी क्राइम अगेंस्ट वीमेन सब्जेक्ट पर बनी फिल्म

"दिलों में उफान" के जरिये दिखेगा समाज का आईना, हंगामा ओटीटी

पटना. अनीश विक्रमादित्य, नीता मोहिंद्र और काव्या शुक्ला स्टारर फिल्म “दिलों में उफान”  28 नवंबर को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म हंगामा ओटीटी पर रिलीज होगी. यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर आधारित है और यह समाज को इससे बचने का संदेश देती है. फिल्म में नीता मोहिंद्र, अनीश विक्रमादित्य, काव्या शुक्ला, दीक्षा अस्थाना, आशुतोष सिन्हा, धरम शर्मा ने अदाकारी की है. लेखक निर्देशक सुखविंदर सिंह हैं और प्रोड्यूसर रचना कुमारी हैं. 

मेटाफाबेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म “दिलों में उफान” में लेजेंडरी एक्टर देवानंद  द्वारा लांच एक्टर और मैच बॉक्स के प्रोड्यूसर अनीश विक्रमादित्य मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि पूर्व नृत्यांगना  सन्नो और उसकी मण्डली के सदस्य एक छोटे शहर में रहते हैं. सन्नो की विकलांग बेटी, सिम्मी के साथ चौंकाने वाले घटनाए होती है. उसके बाद शुरू होती है न्याय की जद्दोजहद. इस फिल्म में न्याय प्रणाली की स्थिलता और भ्रष्टाचार की भी पोल खुलती है. फिल्म के जरिये ये सवाल करते हैं कि क्या महिलाएं अपनी शारीरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा कानूनी तंत्र पर भरोसा कर सकती हैं। अनीश विक्रमादित्य अपनी फिल्म "दिलों में उफान" को देवानंद के नाम समर्पित कर रहे हैं क्योंकि यह साल देवानंद की 100वां जयंती है।

वहीँ, धोनी अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत की माँ के किरदार में नज़र आई नीता मोहिंद्र ने कहा कि यह फिल्म देश और समाज की सच्चाई है. फिल्म कहानी कई सारे सवाल लेकर आई है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की सशक्त अभिव्यक्ति है. इसमें हम सब ने अपना बेस्ट दिया है और अब यह दर्शकों के सामने आने वाला है. मुझे बिहार के दर्शकों से पूरी उम्मीद है कि उन्हें हमारी फिल्म पसंद आएगी.