LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

शादीशुदा प्रेमिका से रात में मिलने पहुंचा प्रेमी, सुबह लोगों ने दरवाजा खोला तो इस हालत में मिले ...

शादीशुदा प्रेमिका से रात में मिलने पहुंचा प्रेमी, सुबह लोगों

बगहा - पश्चिमी चंपारण से नाजायज प्रेम प्रसंग में  बगहा के रामनगर पकड़ी गांव में  प्रेमी जोड़े की फंदे से लटकती हुई लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई है। गुरुवार की रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने अंधेरे में उसके घर पहुंचा था। शुक्रवार की सुबह दोनों को एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। प्रेमी युवक के परिवार वालों का कहना है कि  हत्या कर लाश को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस  हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार एक साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।   गुरुवार की रात घने अंधेरे में मुन्ना अपनी प्रेमिका माधुरी के घर में पहुंच गया। परिजनों  ने उसे आते देख लिया था। स्थानीय लोगों ने रात में दोनों को एक ही कमरे में बंद कर दिया। इस बीच मुन्ना के परिजन भी हल्ला होने पर पहुंच गए। लेकिन उन्हें सुबह होने की बात कह लौटा दिया गया। गुरुवार की सुबह बंद कमरे को खोला गया तो दोनों को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। 

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय मुन्ना राम और 40 वर्षीय माधुरी देवी के रूप में की गई है। मुन्ना भी पहले से विवाहित था। उसके दो बच्चे भी हैं। माधुरी की एक बेटी है। उसका पति मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में रहता है जबकि मुन्नाराम गांव में ही रहता था। 

Diarch GO

लड़के के परिजनों का आरोप है कि दोनों की हत्या की गई है। जबकि लड़की के परिजनों का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल प्रेमी युगल की मौत पर सस्पेंस बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य सामने आएगा। पुलिस इस मामले की  हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।



NSIT
Nsmch