LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

IRB जवानों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार, एक जवान की मौत, 10 के करीब हुए चोटिल, झारखंड के गिरिडीह की घटना

IRB जवानों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार, एक जवान की

GIRIDIH : झारखंड के गिरिडीह में आईआरबी जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 10 के करीब जवान चोटिल बताए जा रहे हैं। मृतक जवान की पहचान विकास भगत के रूप में की गई है। बताया गया कि गिरिडीह से गढ़वा जा रहे थे

गिरिडीह से जा रहे थे गढ़वा

बताया जाता है कि 40 जवानों को लेकर शिखर ट्रेवल्स नामक बस जो कि जीटी रोड़ डुमरी की तरफ से बगोदर आ रही थी।  तभी  बगोदर थाना क्षेत्र झरी पुल के घाघरा कॉलेज के पास बस का चालक एक बाइक को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर डिवाइडर में चढ़ गयी और बस का टायर फटने से सीधे सड़क पर जाकर पलट गयी। इस घटना में बस में सवार एक पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गयी. वंही बस में सवार 12 जवान घायल हो गए।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी और घायल जवानों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों और बगोदर पुलिस के सहयोग से बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया. जहा घायलो में चार जवानों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची रिम्स भेजा गया. अन्य मामूली रूप से घायल जवानों का इलाज बगोदर अस्पताल में किया जा रहा है. 

एसपी भी पहुंचे अस्पताल

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा बगोदर अस्पताल पहुंचे और घायलो का हाल जाना. साथ ही गभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजने में सहयोग किया. इधर घटना को लेकर बगोदर अस्पताल में घायल जवानों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

NSIT
Nsmch