LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बगहा में 30 कहानियों के संग्रह 'आ अब लौट चलें' पुस्तक का हुआ विमोचन, लेखक ने गरीबी, लाचारी और कई कुरीतियों का किया वाख्यान

बगहा में 30 कहानियों के संग्रह 'आ अब लौट चलें' पुस्तक का हुआ

BAGAHA: पश्चिम चम्पारण के बगहा में इंडो नेपाल सीमा पर स्थित शहर के रामधाम मोहल्ले में 30 कहानियों के संग्रह 'आ अब लौट चलें' पुस्तक का विमोचन महात्मा गांधी जयंती पर गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। इस से समाज को जोड़ने में काफ़ी मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि नगर के रामधाम मिर्ज़ा टोला वार्ड नं 26 निवासी लेखक अब्दुल गफ़्फ़ार ने 30 कहानियों को संग्रहित कर आ अब लौट चलें पुस्तक की रचना की है। जो आसानी से अमेज़न व फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं इंडियन ऐज बुक की वेबसाइट पर भी यह पुस्तक उपलब्ध है।

बता दें कि, इस कहानी संग्रह पुस्तक की क़ीमत 300 रुपये है। पुस्तक में मुस्लिम समाज की कुरीतियों के साथ साथ ग़रीबी औऱ मजदूरों की लाचारी के अलावा विधवाओं के दर्द का बखान किया गया है ।  सबसे बड़ी बात यह है कि आपसी मोहब्बत की इस इंसानी जिंदगी में क्या महत्ता है इसको यहां दर्शाया गया है। तो वहीं कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में हुई तबाही के मंजर व आम आदमी के परेशानियों का बख़ूबी जिक्र किया गया है। 

Diarch GO

 साहित्यकार अब्दुल गफ़्फ़ार की यह पहली पुस्तक है जिसमें 30 अलग अलग कहानियों के ज़रिए समाज को आपसी मोहब्बत के साथ जोड़ने की कोशिश की गई है। इस पुस्तक के ज़रिए विभिन्न पहलुओं को छूने का लेखक ने प्रयास किया है ताक़ि हम एकजुट होकर सशक्त बनें। 

आ अब लौट चलें पुस्तक विमोचन में मशहूर साहित्यकार डॉ. सीमा स्वधा व प्रोफेसर दीपक राही के साथ साथ दिल्ली से आये पत्रकार मनोहर मनोज औऱ अधिवक्ता अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी के अलावा कई साहित्यकार मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch