LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बच्चे की मुंहजुठी में जा रहे सवारियों से भरी टेंपू पलटी, हादसे में एक किशोरी की मौत, महिला सहित चार घायल

बच्चे की मुंहजुठी में जा रहे सवारियों से भरी टेंपू पलटी, हाद

KAIMUR :- कैमूर से खबर है कि बच्चें की मुंह जुठाई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सवारियों से भरी टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक किशोरी की घटना स्थल पर मौत हो गई। साथ ही महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस हादसे के बाद खुशियों वाले परिवार में मातम पसर गया है। मृतक किशोरी औरंगाबाद जिला के बारुण गांव निवासी सागर चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी बताई जाती है,जबकि घायल मे मृतक की चाची आशा देवी, एवं भाई लवकुश कुमार एवं अमन कुमार,खुशबू कुमारी बताई जाती है,

मामला भभुआ मोहनिया पथ के बबुरा पुल के पास की है।   सूचना पर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के घायल चचेरी बहन ने बताया कि हम लोग ट्रेन से भभुआ रोड स्टेशन पर आए थे जहां से भभुआ सीएनजी टेंपू से आ रहे थे। तभी भभुआ मोहनिया रोड में बबुरा पुल पर एक तरफ ईट लदा ट्रैक्टर पलटा हुआ था जहां अचानक रॉन्ग साइड से सामने से बस आ गया। जिससे बचने की कोशिश में टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार मेरी बहन प्रिया कुमारी की मौत हो गई और हम सभी घायल हो गए।

Diarch GO

 वहीं घटना के बाद स्थनीय लोगों की मदद से सभी को टेंपू से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक घायल आशा देवी और लवकुश चौधरी एवं इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया।

मुंहजुठी में शामिल होने जा रहे थे सभी

घायल ने बताया कि सभी लोगों को रॉबर्ट्सगंज रिश्तेदारी मे बच्चे की मुंह जुठाई जाना था। जिसके लिए  सभी को भभुआ से रापटगंज का बस पकड़ना था इसी बिच सड़क दुघर्टना हो गया। फिलहाल, जहां पुलिस और परिजनों की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हम लोग मांग करते हैं कि आपदा के तहत मुआवजा राशि दिया जाय, वहीं इस घटना से परिजनों मे मातम का माहौल छाया हुआ है।

NSIT
Nsmch

REPORT - DEVBRAT TIWARI