LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

बिहार में गिरा तापमान का पारा,तेज हवा का बवंडर, इन जिलों मे बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में गिरा तापमान का पारा,तेज हवा का बवंडर, इन जिलों मे

पटना-  तेज हवा और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा.  सोमवार को कई जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. सूबे में आंधी-पानी की गतिविधियां कमोबेस जारी है.जमुई मं शनिवार को झमाधम बारिश हुई. बंगाल की खाड़ी से सिक्किम होते हुए प्रदेश में आ रही नमीयुक्त हवा के कारण शनिवार को भी मौसम के मिजाज में नरमी रही. 

मौसम विभाग के अनुसार बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, मधुबनी जिलों में से कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश की संभावना है. विभाग ने गया, बेगूसराय, दरभंगा और खगड़िया के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

भारतीय मौसम  विभाग के अनुसार  पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली आदि में बादलों का जमघट रहेगा. विभाग के अनुसार अभी तीन से चार दिन सूरज की तपिश से लोग परेशान नहीं होंगे. तापमान 26 डिग्री तक लुढक चुका है.

विभाग के अनुसार बिहार के लगभग सभी जिलों में 14 मई तक आंधी पानी, मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की संभावना है. पूरवा हवा के कारण उत्तर पूर्व बिहार में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है.मौसम विभाग के अनुसार  पूरवा हवा के चलने से सूबे के कई जिलों का मौसम सुहावना हो गया है.

NSIT
Nsmch

तेज पूरवा हवा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली.मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होगी जबकि उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होने की संभावना हैं.