LATEST NEWS

  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में वापसी का सवाल ही नहीं
  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में

  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा
  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा

  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं, राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार
  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं,

  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक मॉल रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश
  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक

  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को मिली दोहरी खुशी, दस साल बात सत्ता में वापसी, चुनाव परिणाम आने के पांच दिन बाद 858 करोड़ बढ़ी संपत्ति

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को मिली दोहरी खुशी, दस साल बात

DESK : लगभग एक दशक तक सत्ता से दूर रहने के बाद टीडीपी चंद्रबाबू नायडू के लिए चारों तरफ से खुशियां बरस रही है। उनकी पार्टी आंध्र प्रदेश में फिर से सरकार बनने जा रही है। वहीं केंद्र की सरकार में भी पार्टी की बड़ी भूमिका होने जा रही है। इसके साथ ही चंद्रबाबू नायडू को आर्थिक रूप से काफी फायदा पहुंचा है। चुनाव परिणाम आने के पांच दिन में ही चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति में 858 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 

रिर्पोट्स के अनुसार हेरिटेज फूड्स के शेयरों में इस दौरान 55% का उछाल आने से ऐसा हुआ है। हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर पार्टी प्रमुख चंद्र बाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश हैं। हेरिटेज ग्रुप की स्थापना 1992 में चंद्रबाबू नायडू ने की थी। यह कंपनी डेयरी, रिटेल और एग्री सेगमेंट में काम करती है। चुनाव में जिस तरह का परिणाम टीडीपी ने दिखाया है। उसका फायदा चंद्रबाबू नायडू की कंपनी को भी मिला है। कंपनी पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। 

शुक्रवार 7 जून को हेरिटेज फूड्स का शेयर 10% की तेजी के साथ 661.25 रुपए पर बंद हुआ। वहीं बीते 5 दिनों में इसमें 55% की तेजी रही है। 4 जून को हेरिटेज फूड्स का शेयर 455.45 रुपए पर था जो 7 जून को 661.25 रुपर पर पहुंच गया।

हेरिटेज फूड्स का मार्केट कैप 2,400 करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ा

वहीं हेरिटेज फूड्स का मार्केट कैप इस हफ्ते 2,400 करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 7 जून को 6,136 करोड़ रुपए हो गया। यह एक सप्ताह पहले 3,700 करोड़ रुपए था।

NSIT
Nsmch

चौथी बार बनेंगे सीएम

हाल ही में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनावों में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का शानदार प्रदर्शन रहा है। इससे उनकी कंपनी पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। । वे चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 1 सितंबर 1995, 11 अक्टूबर 1999 और 8 जून 2014 को CM पद की शपथ ली थी।