LATEST NEWS

  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से करेंगे मुलाकात, सौंपेंगे सहायता राशि का चेक
  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से

  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी, सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार
  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को

  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और दो मोबाइल बरामद
  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और दो

  • Bihar News : पटना में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- अक्षय ऊर्जा और सोलर परियोजनाओं से बदलेगा बिहार का ऊर्जा परिदृश्य
  • Bihar News : पटना में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- अक्षय ऊर्जा और सोलर

  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं
  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं

STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा

बिहार एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांच कुख्यात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा मे हथियार और कैश बरामद किया है.....

STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ प
STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता- फोटो : AI जनरेटेड तस्वीर

Samastipur : बिहार में अपराधियों और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिहार एसटीएफ और समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांच कुख्यात अपराधियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई से अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और बरामदगी

पुलिस द्वारा पकड़े गए पांचों अभियुक्तों की पहचान दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर, चंदन कुमार सिंह, मो. तालिब, मो. रहमतुल्ला उर्फ साहेब और राहुल कुमार के रुप में हुई है। संयुक्त पुलिस टीम ने इनके पास से दो देसी पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन, 32,400 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

हत्या और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी योजना

एसटीएफ की शुरुआती जांच और पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना, जैसे लूट या हत्या की वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ समस्तीपुर और वैशाली जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों के मुकदमे दर्ज हैं।

आपराधिक नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इनके पूरे आपराधिक सिंडिकेट और अवैध हथियारों के तस्करों तक पहुंचा जा सके। बिहार पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को राज्य में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम सफलता माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

अनिल की रिपोर्ट