LATEST NEWS

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

फिर सरदार की भूमिका में दिखेंगे सन्नी देओल, अजय देवगन की इस फिल्म में निभाएंगे मुख्य विलेन का किरदार

फिर सरदार की भूमिका में दिखेंगे सन्नी देओल, अजय देवगन की इस

DESK : गदर – 2 की अपार सफलता के बाद सन्नी देओल फिर से सरदार की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि 11 साल बाद अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म सन ऑफ सरदार का सिक्वल बनाने जा रहे हैं। जिसको लेकर चर्चा है कि फिल्म में सन्नी देओल भी बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में वह मुख्य विलेन की भूमिका में दिख सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब सन्नी देओल विलेन बने नजर आएंगे।

स्क्रिप्ट पर जारी है काम

एक रिपोर्ट के मुताबिक सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है और एक बार वो खत्म होगा तो फिर इसका शूट शुरू होगा। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन इस बार विलेन के रोल में सनी देओल नजर आ सकते हैं।

बात अगर सन्नी देओल की आनेवाली फिल्मों की करें तो जल्द ही अगले साल वह आमिर खान प्रोडक्शन के तहत बन रही फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सन्नी देओल के फेवरेट राजकुमार संतोषी करनेवाले हैं। संतोषी और सन्नी देओल ने इससे पहले घायल, घातक और दामिनी में साथ काम किया है। इसके अलावा बार्डर 2 की भी चर्चा जोरों पर है।

याद दिला दें कि 10 साल पहले सन ऑफ सरदार में अजय देवगन के साथ ही संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्लैश शाहरुख खान की जब तक है जान से हुआ था। फिल्म की कमाई 100 करोड़ से अधिक की हुई थी। बताया जा रहा है कि इस बार फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ ही किरदारों का भी नया चलन होगा, यानी सिर्फ अजय के अलावा बाकी सभी किरदार नए हो सकते हैं।

NSIT
Nsmch