LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा ! खबरों के बीच भाई लव का आया बड़ा बयान...

23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करेंग

DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। खबरों की मानें तो सोनाक्षी 23 जून को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के जहीर इकबाल के साथ शादी की बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर एक्ट्रेस की ओर से कोई ऑफिशियल नहीं किया गया है। वहीं अब भाई लव के शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है। 

 दरअसल, एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा ने एचटी सिटी संग बात करते हुए वेडिंग रूमर्स पर बात की। उन्होंने कहा, “मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा। बेहतर होगा कि आप सोनाक्षी या दूसरे व्यक्ति तक पहुंचें। मैं बस इतना कह सकता हूं कि मुझे इस मामले पर कुछ नहीं कहना है।”

बता दें कि, कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा के पिता ने शादी की खबरों को लेकर कहा था कि,  "मैं अभी दिल्ली में हूं। चुनाव नतीजों के बाद, मैं यहां आया हूं। मैंने अपनी बेटी की प्लान्स के बारे में किसी से बात नहीं की है। तो आपका सवाल यह है कि क्या वह शादी कर रही है? इसका उत्तर यह है कि उन्होंने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।

उन्होंने कहा था कि, "मैं भी उतना ही जानता हूं, जितना मैं मीडिया में पढ़ता हूं। यदि वह मुझे बताती हैं, तो मैं और मेरी पत्नी कपल को अपना आशीर्वाद देंगे। हम कामना करते हैं कि वह हमेशा खुश रहें।" मालूम हो कि, सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी-द डायमंड बाजार में दिखाई दी थी। इसमें उनकी एक्टिंग को सभी ने खूब सराहा था।

NSIT
Nsmch