LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सेंचुरी एरिया में धड़ल्ले से मोरम और पत्थर की हो रही तस्करी, डीएफओ और वन विभाग के टीम पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

सेंचुरी एरिया में धड़ल्ले से मोरम और पत्थर की हो रही तस्करी,

कैमूर  सेंचुरी एरिया में धड़ल्ले  से मोरम और पत्थर की तस्करी हो रही है. इसका वीडियो वायरल हो रहा  है. वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने डीएफओ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बड़वान कला, रामगढ़ पटपरी, रउता, खटकारी दीघर पंचायत में  अवैध तस्करी की जा रही है.  जहां पहाड़ काटकर उत्तर प्रदेश में क्रेशर  के लिए ले जाया जा रहा है . वन अधिनियम एक्ट के तहत वहां प्रतिबंधित है. 

पहाड़ को काटना और पहाड़ी मोराम को बेचना अवैध है लेकिन आरोप है कि कैमूर डीएफओ और वन विभाग के टीम के  मिली भगत से माफिया को पत्थर और मोरम बेचने का काम किया जा रहा है .

Diarch GO

वही इस मामले पर डीएफओ  ने बताया कि बड़वान कल के ग्रामीणों के द्वारा भगवानपुर आने के लिए एक शॉर्टकट रास्ता बनाया जा रहा था. जिसमें ग्रामीणों द्वारा पत्थर और मोरम का उपयोग किया जा रहा था. जिस मामले में हम लोगों ने मार्च में ही संज्ञान लेते हुए कई लोगों पर केस दर्ज करवाया है.वायरल वीडियो की न्यूज4नेशन पुष्टि नहीं करता है.

 वायरल वीडियो उसी जगह का है और उसके आसपास के पंचायत का है. अगर अन्य किसी जगह पर भी ऐसा काम हुआ है तो हम लोग उसे जांच कराएंगे .

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देवब्रत तिवारी