LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बीजेपी का झंडा लगे सफारी गाड़ी से बकरों की तस्करी का हुआ खुलासा, बैरिकेडिंग में वाहन टकराने के बाद खुली पोल

बीजेपी का झंडा लगे सफारी गाड़ी से बकरों की तस्करी का हुआ खुला

KAIMUR : जिले के मोहनिया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां आदमी तो दूर बकरे भी सफारी की सवारी करने लगे हैं। दरअसल कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 30 रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के बैरिकेडिंग में सड़क दुर्घटना के दौरान एक बीजेपी का झंडा लगा हुआ सफारी वाहन टकरा गया। 

इस घटना के बाद सफारी में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। हालाँकि दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने देखा तो सफारी में कान काटे हुए बकरे ढूंस कर क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे। सभी बकरों के मुंह बंधे हुए थे। 

Diarch GO

पुलिस के द्वारा सभी बकरे का मुंह खोलकर जिम्मेनामा पर देख भाल के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को सौंप दिया गया है। वहीँ मोहनिया थाने के एएसआई सतीश कुमार रवि ने बताया कि तस्करी के लिए बकरा ले जाया जा रहा था। जिस पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ है। सभी वाहन सवार मौके से फरार हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट