LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

सिवान में जदयू प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी की चपेट में आकर छह साल की बच्ची की मौत, स्कूल से घर लौटने के दौरान हुई घटना

सिवान में जदयू प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी की चपेट में आकर छह

SIWAN : सिवान में जहां एक तरफ पीएम मोदी की सभा के कारण ट्रैफिक रूट में परिवर्तन किया गया था. वहीं दूसरी तरफ यहां जदयू प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी की चपेट में आकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह आज दोपहर में स्कूल से अपने घर लौट रही थी। बच्ची की मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए और जदयू प्रत्याशी को बुलाने की मांग करने लगे। फिलहाल, पुलिस बच्ची के परिजनों और गांव वालों को शांत करने की कोशिश में जुटी है। 

हादसा जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में हुआ है। मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी बबलू सिंह की छह वर्षीय बच्ची काजल कुमारी के तौर पर हुई है। बताया गया कि बच्ची स्कूल से पढ़कर लक्ष्मीपुर अपने घर लौट रही थी। तभी जदयू की प्रचार गाड़ी ने उसे कुचल दिया। उसके बाद आसपास के लोग उसे इलाज के लिए आंदर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं प्रचार गाड़ी को लेकर चालक भाग गया।

चुनावी माहौल में इस तरह की घटना से प्रत्याशी के प्रति लोगों में खास नाराजगी देखी जा रही है और प्रत्याशी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि घटना के एक घंटे गुजरने के बाद भी जदयू प्रत्याशी वहीं नहीं पहुंचे, जिससे गांव वालों की नाराजगी और बढ़ गई है.

इधर, सीवान में जदयू की प्रचार गाड़ी द्वारा एक बच्ची को कुचलने से मौत के बाद आंदर पहुंचे सब इंस्पेक्टर पपन कुमार ने बताया कि लोगों का कहना है कि जदयू की प्रचार गाड़ी ने बच्ची को कुचला है। उस वजह से इस बच्ची की मौत हुई है। लेकिन अभी तक परिजन द्वारा फर्द बयान नहीं दिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch