LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

छपरा गोलीकांड की जांच करने राबड़ी आवास पहुंची एसआईटी, पूर्व सीएम के बॉडीगार्ड और पुलिस कर्मियों से की पूछताछ

छपरा गोलीकांड की जांच करने राबड़ी आवास पहुंची एसआईटी,  पूर्व

PATNA : दो दिन पहले छपरा में भाजपा और राजद नेताओं के बीच हुए विवाद में एक कार्यकर्ता की हुई मौत की जांच अब राबड़ी आवास तक पहुंच गई है। गुरुवार को मामले की जांच कर रही एसआईटी ने यहां पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड और आवास पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि छपरा में सारण लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के साथ पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड के घूमने का मामला सामने आया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी की टीम लगभग आधे घंटे तक राबड़ी आवास में रही और पूछताछ के बाद निकल गई। इस संबंध में  राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी कहा था कि रोहिणी के साथ बॉडीगार्ड के घूमने की जांच की जाएगी।

रोहिणी आचार्य और भोला यादव के खिलाफ हुई है प्राथमिकी

बता दें कि छपरा में बीते 20 मई को वोटिंग हुई थी। इस दौरान छपरा के बड़ा तेलपा मोहल्ले में स्थित बूथ संख्या 318 व 319 पर 20 मई को चुनाव के दिन हुए हंगामा और मारपीट की घटना को लेकर टाउन थाने में राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य व पूर्व एमएलसी भोला यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी मोहल्ले के मनोज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि राजद प्रत्याशी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर फर्जी मतदान करने का दबाव बनाया। उनके साथ पूर्व एमएलसी भोला राय व 50 से अधिक लोग मौजूद थे। 

इस दौरान राजद और भाजपा नेताओं के बीज धक्कामुक्की भी हुई थी। जिसके अगले दिन सुबह दोनों पार्टी के नेता फिर आमने सामने आ गए और विवाद के बीच हुई फायरिंग में राजद के एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।

NSIT
Nsmch

इस हत्या के बाद छपरा में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसे देखते हुए प्रशासन ने यहां पहले दो दिन इंटरनेट बंद रखने का निर्णय लिया था। जिसे अब बढ़ाकर 25 मई कर दिया गया है. बुधवार को जारी विभागीय आदेश के अनुसार, सारण के डीएम और एसपी की रिपोर्ट पर रोक की अवधि बढ़ाई गई है।