LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

गर्भवती है सिद्धू मूसेवाला की माँ ! बेटे की मौत के बाद फिर से बच्चे को जन्म देने की तैयारी, 2022 में हुई थी हत्या

गर्भवती है सिद्धू मूसेवाला की माँ ! बेटे की मौत के बाद फिर स

DESK. दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती बताई जा रही हैं. वर्ष 2022 में उनके बेटे की हत्या हुई थी जिसके बाद पंजाब सहित देश के कई इलाकों में इसे लेकर लोगों में खासा गुस्सा देखा गया था. बेटे की मौत के सदमे के बाद अब बलकौर सिंह दंपत्ति ने बड़ा फैसला लिया है. कहा जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं. वह मार्च महीने में अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं. इसके लिए सिद्धू मूसेवाला की मां और पिता ने खास तैयारी की. दोनों की सहमति से अब उनके घर फिर से किलकारी गूंजने वाली है. जल्द ही वह बच्चे को जन्म दे सकती हैं. 

सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हालाँकि उनके माता-पिता ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों ने पुष्टि की है कि डिलीवरी जल्द ही होने की उम्मीद है। 29 मई, 2022 को सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई थी. उनकी कार पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। बाद में इसे लेकर पंजाब में काफी बवाल देखा गया था. बड़े स्तर पर मूसेवाला की हत्या के विरोध में लोगों ने आंदोलन किया था. 

इस बीच, अब सिद्धू मूसेवाला की माँ के गर्भवती होने की खबर आई है. कहा जा रहा है कि वह आईवीएफ से अपने बच्चे को जन्म दे रही है. मूसेवाला की हत्या के बाद उनके पिता ने ऐलान किया था कि उनके बेटे के जो गाने रह गए वह आने वाले कई सालों तक उन्हें रिलीज करेंगे। हुआ भी ऐसा ही, सिद्धू की मौत के बाद भी उनके गाने रिलीज हो रहे हैं. साथ ही यह संभावना जताई गई थी कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता अपने लिए दूसरा बच्चा प्लान कर सकते हैं. अब उसी क्रम में सिद्धू मूसेवाला की माँ के गर्भवती होने की खबर आई है.

चरण कौर मार्च महीने में अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो यह देश में अपनी किस्म का खास मामला होगा जिसमें बेटे की हत्या के बाद माता-पिता ने आईवीएफ से बच्चे को जन्म देने का प्लान किया. 58 वर्षीय बलकौर सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं. 

NSIT
Nsmch