LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

मरीजों को मिलनेवाली सुविधाओं का जायजा लेने अनुमंडल अस्पताल पहुंचे एसडीएम, ऑक्सीजन प्लांट को जल्द चालू कराने के दिए निर्देश

मरीजों को मिलनेवाली सुविधाओं का जायजा लेने अनुमंडल अस्पताल प

KAIMUR : खबर कैमूर से आ रही है जहां  अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में चिकित्सकीय व्यवस्था एवं मरीजों को सहज और सुलभ चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध हो को लेकर एसडीएम राकेश कुमार सिंह  अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, शिशु वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली , और अस्पताल में तैनात डॉक्टर को दिशा निर्देश भी दिया ।

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीएम ने बताया कि अस्पताल में एक डॉक्टर एक नर्स और एक स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। जिसकी जानकारी हम जिला अधिकारी को देंगे। वहीं मोहनिया अनुमंडल में जितने भी ब्लॉक हैं उन सभी ब्लॉक के पीएचसी और अस्पतालों की बीडीओ द्वारा जांच की जा रही है  और शाम तक रिपोर्ट देने की बात कही गई है।

Diarch GO

 एक दो वार्ड में कुछ पंखे खराब थे जिसके लिए हमने नए पंखे लगाने के लिए कहा है और हम सभी डॉक्टरों से उम्मीद करते हैं कि वह टाइम पर आएं और सभी मरीज को देखें और अस्पताल में दवाइयां के लेकर भी जब जांच किया तो कुछ  दवाई कम पाए गए। जिसे हम लोग जल्द से जल्द सारी  दवाइयां मंगा लेंगे, ऑक्सीजन प्लांट भी कुछ टेक्निकल कारणों की वजह से चालू नहीं हो पाया है लेकिन उसे भी हम लोग जल्द से जल्द चालू करवा देंगे।

रिपोर्ट - देवब्रत तिवारी