LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • 'नीतीश के लिए हम गद्दारी किए'... अनंत सिंह का अलग पार्टी बनाने पर बड़ा ऐलान, JDU का

  • Bihar Industrial Development and Investment
  • Bihar News: बिहार में उद्योग के दावों पर कुमार सर्वजीत का सवाल, डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर जमकर

  • Bihar Crime:अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद पर खूनी वारदात, पिटाई से छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर
  • Bihar Crime:अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद पर खूनी वारदात, पिटाई से छोटे भाई की मौत, बड़े की

  • Mann Ki Baat
  • PM मोदी ने ‘मन की बात’ में बढ़ाया बिहार का मान तो CM सम्राट हुए खूब गदगद, ग्रीस

  • Motihari  Instagram Love Story
  • Bihar Instagram Love Story:मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी! Instagram के इश्क पर मोहल्ले की अदालत, मंदिर में

ओटीटी पर स्कैम 3 की हुई घोषणा : हर्षद मेहता, तेलगी के बाद अब लाखों लोगों का पैसे डूबानेवाले सुब्रत राय के उदय और पतन को करेगी उजागर

ओटीटी पर स्कैम 3 की हुई घोषणा : हर्षद मेहता, तेलगी के बाद अब

DESK : ओटीटी पर स्कैम के तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी गई है। इस बार कहानी सहाराश्री सुब्रत राय की जिंदगी पर आधारित होगी। शो का नाम स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा है. हंसल ने अपने सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज की अनाउंसमेंट करते हुए एक टीजर जारी किया। जिसके बाद इसके पिछले दोनों पार्ट देखने के बाद अब इसकी तीसरे पार्ट को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि सीरीज में स्टारकास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

स्कैम 1992 और स्कैम 2003 के बाद हंसल मेहता स्कैम सीरीज के तीसरे सीजन के साथ वापस आ रहे हैं और इस बार उनके शो का सब्जेक्ट सुब्रत रॉय हैं और शो का नाम स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा है. हंसल ने अपने सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज की अनाउंसमेंट करते हुए एक टीजर जारी किया. जिसने फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया. हालांकि सीरीज के स्टारकास्ट कौन होंगे, इसकी अभी घोषणा नहीं की गई है.

स्कैम 2010 के बारे में

स्कैम 2010, सुब्रत रॉय की की कहानी है. 2000 के दशक की शुरुआत में, ग्लैमरस रॉय चिट-फंड हेरफेर से लेकर फर्जी निवेशकों तक के आरोपों के बवंडर में फंस गए, जिसके कारण अंततः 2014 में उनकी गिरफ्तारी हुई। पिछले साल सुब्रत राय का निधन हो गया था। इन पर देश के लाखों लोगों का पैसा गबन करने का आरोप था, यह पैसे अब तक वापस नहीं मिल सके हैं। 

पिछले दोनों सीरीज की तरह सुब्रत राय की कहानी भी एक नॉवेल  तमल बंद्योपाध्याय की किताब, सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी पर आधारित होगा, सोनी लिव सीरीज का निर्माण स्टूडियो नेक्स्ट के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा और हंसल द्वारा निर्देशित किया जाएगा.

NSIT
Nsmch

हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “Sc3m वापस आ गया है! स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा, जल्द ही @sonylivindia #Scam2010OnSonyLIV #Scam2010 पर आ रहा है.” 

यह सीरीज स्कैम फ्रैंचाइजी का तीसरा सीजन होगा. स्कैम 1992, जो हर्षद मेहता की कहानी थी, 2020 की सबसे बड़ी हिट सीरीज में से एक थी और प्रतीक गांधी की एक्टिंग को सभी ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अब्दुल करीम तेलगी की कहानी स्कैम 2003 का निर्देशन जय मेहता ने किया था। जो पिछले साल रिलीज किया गया था।