LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

खनन मंत्री की चेतावनी का बालू माफियाओं में नहीं दिखा खौफ, अंचलधिकारी को ट्रैक्टर से की कुचलने की कोशिश

खनन मंत्री की चेतावनी का बालू माफियाओं में नहीं दिखा खौफ, अं

BAGAHA : बिहार में एक तरफ डिप्टी सीएम व खनन मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार बालू माफियाओं और गिट्टी माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी देते रहे हैं। लेकिन, बिहार के बालू माफियाओं पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। यहां न सिर्फ अवैध खनन जारी है। बल्कि कार्रवाई करने जा रहे अधिकारियों पर जानलेवा हमले भी किए जा रहे हैं. 

ताजा मामला बगहा के मधुबनी प्रखंड क्षेत्र से सामने आया है। जहां देवीपुर में अवैध बालू लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने अंचलाधिकारी समेत अन्य अंचल कर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान बालू तस्करों ने अंचल अधिकारी की गाड़ी को ट्रैक्टर से पलटने की कोशिश की गई है। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हुई है। जिसके कारण अधिकारी की जान बच गई। हालांकि उनके गार्ड को चोटें आई है।

Diarch GO

थाने में अधिकारी ने कराई प्राथमिकी

अंचलाधिकारी ने घटना के बाबत धनहा थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने लिखा है कि समसेरवा गांव के पास स्टेडियम के लिए भूमि देखने गये थे. इसी दौरान देवीपुर मोड़ के पास बालू लदा ट्रैक्टर ट्रॉली निकला, जिसको रोकने के लिए कहा गया। तभी ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने लगा। वह अनियंत्रित तरीके से गाड़ी लेकर भगाने लगा. जिसके बाद हमने 112 को कॉल किया और फिर बाइक सवार पुलिस और हमलोग अपनी गाड़ी से पीछा करने लगे।

सीओ और गार्ड पर किया हमला

जब ट्रैक्टर चालक यूपी सीमा के नजदीक पहुंचा तब उसे पकड़ने की कोशिश की गई. इसी क्रम में उसने ट्रैक्टर को सीओ की गाड़ी में टक्कर मार दी. जिससे उनकी गाड़ी पलटने से बच गई। इस बीच पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को रोका लिया। इसके बाद जैसे ही वो लोग पास में पहुंचे कि चालक ने सीओ और अंचल गार्ड के ऊपर हमला बोल दिया. धक्का देकर खेत के रास्ते फरार हो गया. पुलिस चालक और ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

NSIT
Nsmch