LATEST NEWS

  • जिलाधिकारी कुंदन कुमार का सख्त निर्देश, दीपावली से पूर्व हर हाल में पूरा हो सड़क मरम्मति का कार्य
  • जिलाधिकारी कुंदन कुमार का सख्त निर्देश, दीपावली से पूर्व हर हाल में पूरा हो सड़क मरम्मति का कार्य

  • Bihar Crime : मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने सोशल मीडिया में डाली शस्त्र पूजा की तस्वीर, पुलिस ने की छापेमारी, हथियारों का जखीरा किया बरामद
  • Bihar Crime : मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने सोशल मीडिया में डाली शस्त्र पूजा की तस्वीर, पुलिस ने

  • Bihar News : गयाजी के शंकराचार्य मठ में लगेगा 8.85 करोड़ का लेजर लाइट एंड साउंड शो, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News : गयाजी के शंकराचार्य मठ में लगेगा 8.85 करोड़ का लेजर लाइट एंड साउंड शो, पर्यटन

  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या

प्रख्यात भरतनाट्यम नर्तकी यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन, पद्म विभूषण से थी सम्मानित, फैंस में शोक की लहर

प्रख्यात भरतनाट्यम नर्तकी यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन, पद्म व

DESK . प्रख्यात भरतनाट्यम नर्तकी यामिनी कृष्णमूर्ति का एक अस्पताल में निधन हो गया । पद्म विभूषण से सम्मानित कृष्णमूर्ति लंबे समय से उम्रजनित बीमारियों से पीड़ित थी । वह 84 वर्ष की थीं। उनके कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने यहां एक अस्पताल के अंतिम सांस ली । यामिनी कृष्णमूर्ति का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह नौ बजे उनके संस्थान ‘यामिनी स्कूल ऑफ डांस’ में लाया जाएगा. 

यामिनी कृष्णमूर्ति के अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस को तोड़कर रख दिया है. यामिनी कृष्णमूर्ति की मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ पड़ी है. यामिनी कृष्णमूर्ति का जन्म आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के मदनपल्ली में हुआ था. वह तमिलनाडु के चिदम्बरम में बड़ी हुई थीं. यामिनी कृष्णमूर्ति ने 1957 में मद्रास में डेब्यू किया था. उन्हें तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम की अस्थाना नर्तकी (निवासी नर्तकी) होने का सम्मान प्राप्त था. 

उन्होंने भरतनाट्यम को इंडस्ट्री में एक नए मुकाम पर पहुंचाया. वह ‘कुचिपुड़ी’ डांस फॉर्म की टॉर्च बियरर के तौर पर भी जानी जाती हैं. पद्म विभूषण से सम्मानित कृष्णमूर्ति उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं और पिछले सात महीनों से इलाज चल रहा था. वह आईसीयू में भर्ती थीं.