LATEST NEWS

  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में चली थी गोली
  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में

  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में खुली पोल
  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में

  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह गए,वीडियो वायरल
  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह

  • Police Transfer : भागलपुर पुलिस महकमें में फेरबदल, पांच पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, नए थानों की मिली जिम्मेदारी
  • Police Transfer : भागलपुर पुलिस महकमें में फेरबदल, पांच पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, नए थानों की मिली

  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर
  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर

पत्नी रिबाबा के नक्शेकदम पर रविंद्र जाडेजा, भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल, क्रिकेट के बाद राजनीति में उखाड़ेंगे दिग्गजों के विकेट

पत्नी रिबाबा के नक्शेकदम पर रविंद्र जाडेजा, भारतीय जनता पार्

DESK : दो महीने पहले टी-20 विश्व कप में चैंपियन बनी टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे रविंद्र जाडेजा ने पत्नी रिबाबा के साथ मिलकर राजनीति करने का फैसला लिया है। विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे रविंद्र जाडेजा ने बीजेपी के साथ राजनीतिक पारी शुरू करने का फैसला लिया है। आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पत्नी रिबाबा भी उनके साथ मौजूद रही। रिबाबा पहले से ही जामनगर से भाजपा की विधायक हैं। 

पत्नी की चुनावी सभाओं में होते रहे हैं शामिल

बता दें कि जडेजा पत्नी रिवाबा के साथ कई बार चुनावी कैंपेन कर चुके हैं। वे इलेक्शन के दौरान रिवाबा के साथ बीजेपी का प्रचार करते हुए दिखे थे। उन्होंने कई रोड शो भी किए थे। ऐसे में पहले से संभावना थी कि वह क्रिकेट के बाद राजनीति में हाथ आजमा सकते हैं। 

ऐसा है जाडेजा का क्रिकेट करियर

जडेजा ने 72 टेस्ट मैच में 3036 रन बनाए, वहीं इस फॉर्मेट में 294 विकेट लिए। उन्होंने 197 वनडे मैच खेले, जिसमें 2756 रन और 220 विकेट लिए। जडेजा ने 74 T-20 इंटरनेशनल खेले, जिसमें 515 रन बनाए और 54 विकेट लिए।

वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर पाए थे जडेजा

जडेजा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 8 मैचों की पांच पारियों में मात्र 36 रन बनाए। इस दौरान उनके स्कोर 2, 17, 9, 7, 10 रहे। इतना ही नहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने सिर्फ 1 विकेट लिया। जिसके बाद उन्होंने टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

NSIT
Nsmch