LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखेंगे रामायण के राम अरुण गोविल, यह टीवी एक्टर बने अमित शाह

बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखेंग

DESK : रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम की भूमिका निभाकर हर घर में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर अरुण गोविल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में नजर आएंगे। आगामी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही यामी गौतम और आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गेटअप में नजर आएंगे। वहीं टीवी के चर्चित सीरियल कहानी घर घर की में ओम अग्रवाल की भूमिका निभानेवाले किरण करमाकर अमित शाह की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया

आज 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें अनुच्छेद 370 को हटाने की बात पर जो बवाल हुआ था उसे दिखाया जाएगा. फिल्म आर्टिकल 370 के ट्रेलर में पुलवामा घटना दिखाई जाएगी और उसपर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए जो बातें कही थीं उसे भी दिखाया जाएगा. फिल्म में नरेंद्र मोदी का रोल एक्टर अरुण गोविल ने निभाया है. ट्रेलर में जब आप पीएम मोदी का किरदार करने वाले एक्टर को देखेंगे तो एक बार के लिए निगाहें टिक जाएंगी. बता दें कि अरुण गोविल पिछली बार फिल्म ओएमजी 2 में नजर आए थे। हाल में ही वह अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी पहुंचे थे।

यामी गौतम इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं वहीं इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है. फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने किया है. बता दें, आदित्य धर यामी गौतम के पति हैं. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित उरी फिल्म बनाई थी।