LATEST NEWS

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

राजस्थान को मिली बड़ी सौगात! नवंबर से इस रूट पर शुरू होंगी दो नई वंदे भारत ट्रेनें

राजस्थान को मिली बड़ी सौगात! नवंबर से इस रूट पर शुरू होंगी द

राजस्थान के लोगों के लिए खुशखबरी! जल्द ही राज्य को दो नई वंदे भारत ट्रेनें मिलने वाली हैं। इन ट्रेनों के नवंबर महीने में शुरू होने की उम्मीद है। ये ट्रेनें राजस्थान के लोगों के लिए यात्रा को और अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बना देंगी। इनमें से एक ट्रेन दिल्ली से बीकानेर वाया चूरू-रतनगढ़ चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन जोधपुर से दिल्ली वाया जयपुर का सफर तय करेगी। इन नए रूटों से बीकानेर और जोधपुर के यात्रियों का दिल्ली यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगा। खासकर बीकानेर के लोगों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उनका वंदे भारत ट्रेन का लंबे समय से इंतजार था।

नई ट्रेनों के संचालन से राजस्थान में रेलवे नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा। राज्य में पहले से ही जयपुर-उदयपुर-जयपुर, अजमेर-दिल्ली-अजमेर वाया जयपुर, भगत की कोठी-साबरमती और उदयपुर-आगरा कैंट के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इन नई ट्रेनों के आने से राज्य में वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क और विस्तृत हो जाएगा।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के अनुसार, बीकानेर मंडल में फिलहाल ट्रेन के लिए स्लॉट उपलब्ध नहीं है, इसलिए बीकानेर के लिए वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से ही शुरू होगी। उद्घाटन दिल्ली से होने की संभावना जताई जा रही है, और उम्मीद है कि भविष्य में इसे बीकानेर के सैटेलाइट स्टेशन लालगढ़ तक विस्तारित किया जाएगा।


  • वंदे भारत ट्रेनें भारत में निर्मित सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं, जैसे कि वाई-फाई, चार्जिंग पोर्ट्स, बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स और एलईडी डिस्प्ले। ये ट्रेनें पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में अधिक तेजी से चलती हैं।

NSIT
Nsmch