LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

सीवान से खगड़िया तक बरसात, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

सीवान से खगड़िया तक बरसात, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बिहार के

पटना- मॉनसून बिहार पर फिर मेहरबान हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी बिहार में अच्छी बारिश के आसार हैं.पटना समेत कई जिलों के लोग उमस से भरी गर्मी से बेचैन थे लेकिन बुधवार को दोपहर बाद सूबा का अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, फिर दिन भर झमाझम बारिश होती रही. पटना समेत नालंदा, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में भी दोपहर बाद मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को भी पटना का मौसम ऐसा ही रहने वाला है. विभाग के अनुसार  पूर्णिया, अररिया, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, कटिहार और मधेपुरा जिले के कई जगहों पर तेज़ बारिश संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों मानसून की सक्रियता में कमी आने से पटना और दक्षिणी हिस्सों के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है. सितंबर में मानसून की मौजूदगी बनी रहेगी, बिहार के 9 जिलों- पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया और बेगूसराय में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

वातावरण में आद्रता बढ़ने से उमस वाली गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून बेहद कमजोर पड़ गया है . वहीं मौसम विभाग के अनुसार सीवान, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, भागलपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर और जमुई जिलों के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं पटना  में छिटपुट बारिश हो सकती है. उत्तर बिहार के सभी जिलों में बादल छाए रहने की उम्मीद है.

आज गुरुवार  को पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में भारी बारिश होने की संभावना है जबकि गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई के अनेक जगहों पर मध्यम से तेज वर्षा का पूर्वानुमान है. वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, और कटिहार के एक या दो जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. 

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार पूरे मानसून सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है. अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई और सितंबर में भी यही स्थिति बनी हुई है.