LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

नए साल पर रेलवे ने बगहा को दिया तोहफा, अब बगहा से पटना के लिए चलेगी ट्रेन

नए साल पर रेलवे ने बगहा को दिया तोहफा, अब बगहा से पटना के लि

प•चम्पारण के बगहा - बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने  बताया कि  नेपाल और यूपी सीमा पर स्थित बगहा को नए साल पर पूर्व मध्य रेलवे का तोहफा मिला है. बहुत दिनों इंतजार के बाद इंटर सिटी ट्रेन को सीधा बगहा से राजधानी पटना को जोड़ने की रेल मंत्री ने मंजूरी दी है .

बिहार बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने रेल मंत्री समेत प्रधानमंत्री का आभार जताया है. दरअसल यूपी व नेपाल सीमा से सटे बिहार के बगहा में वर्षो से राजधानी पटना को जोड़ने की मांग सड़क से लेकर सदन तक में की जा रही थी लिहाजा आज़ादी के बाद पहली बार इस रेलखंड पर राजधानी पटना को जोड़ने की अब नई सौगात मिली है .

Diarch GO

 इसकी जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा मिली मंजूरी के बाद एनसीआर महाप्रबंधक कार्यालय से इंटर सिटी ट्रेन परिचालन का समय सारणी ज़ारी किया गया है . जिसमें पाटलिपुत्र से चलकर यह ट्रेन रात्रि 1:30 बजे बगहा पहुचेगी जबकि अहले सुबह में 3:30 बजे पाटलिपुत्र के लिए बगहा से इंटर सिटी ट्रेन प्रस्थान करेगी जिसका गाड़ी नं 11501 व 11502 को नरकटियागंज से विस्तारित कर चलाने कि स्वीकृति मिली है जिसके बाद बगहा बीजेपी कार्यालय समेत ज़िले वासियों में ख़ुशी का माहौल है.

 बता दें कि राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दुबे के  प्रयास पर रेल मंत्रालय ने इसका आदेश पत्र भी ज़ारी कर दिया है हालांकि अभी इंटर सिटी ट्रेन के परिचालन तिथि को निर्धारित नहीं किया गया है कि किस तारीख़ से इसको शुरू किया जाएगा . वही बगहा के भाजपा विधायक राम सिंह ने भी बताया कि अब हमें बगहा से पाटलिपुत्र तक जाने के लिए नए साल बहुत बड़ी सौगात मिली है जिसका पूरा श्रेय हमारे माननीय राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को इसका श्रेय जाता है क्योंकि इनका बगहा से पटना जाने के लिए इंटरसिटी ट्रेन का काफी प्रयास रहा इस बात की खुशी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में है.

NSIT
Nsmch