LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

तीन साल बाद फिर फायर अवतार में दिखा पुष्पा, अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर रिलीज हुआ पुष्पा 2 का टीजर, तीन घंटे में इतने मिलियन व्यूज

तीन साल बाद फिर फायर अवतार में दिखा पुष्पा, अल्लू अर्जुन के

DESK : इस साल जिस फिल्म का दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार है, वह है अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल। लगभग तीन साल से इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच बना हुआ है। ऐसे में आज अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर दर्शकों को  सरप्राइज देते हुए फिल्म का दूसरी टीजर रिलीज कर दिया है। जहां पिछले साल अल्लू अर्जुन ने पहले टीजर में अपनी झलक दिखलाई थी। वहीं दूसरी टीजर में तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन होश उड़ाने वाले अवतार में नजर आ रहे हैं। 

टीजर में उनका अंदाज राउडी लेकिन काफी अलग अंदाज नजर आ रहा है। कमरबंध, झुमका, घुंघरू और साड़ी पहने अल्लू अर्जुन तांडव करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। एक्टर को एक ऐसे लुक में देखा गया, जो आज से पहले कभी किसी फिल्म में नहीं देखने को मिला।

टीजर में दिखी जथारा सीक्वेंस की झलक

टीजर में जथारा सीक्वेंस दिखाया गया है। जथारा को सम्माक्का सरलम्मा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू आदिवासी देवियों के सम्मान में मनाया जाने वाला त्योहार है, जो कि तेलंगाना में सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल वहां चार दिन के आयोजन में वहां यह त्योहार मनाया जाता है।

यूट्यूब पर 'पुष्पा' का जलवा

'पुष्पा 2' का टीजर अल्लू अर्जुन के बर्थ डे (Allu Arjun Birthday) पर सुबह 11.07 पर रिलीज किया गया है। मायत्री मूवी मेकर्स ने यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर किया है। तीन घंटे के अंदर ही फिल्म के टीजर ने पांच मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। 

NSIT
Nsmch

बता दें कि पुष्पा 2 इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म में एक बार अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फरहाद फासिल, सुनील भी नजर आएंगे। साथ संजय दत्त का भी कैमियो रोल होने की बात कही जा रही है।