LATEST NEWS

  • सोने की चमक, हीरों की दमक… दिवाली पर सागरमल के खास ऑफर्स!
  • सोने की चमक, हीरों की दमक… दिवाली पर सागरमल के खास ऑफर्स!

  • MLC Election : पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद, डीएम ने एसएसपी ने मतदान कर्मियों को दिए कई निर्देश
  • MLC Election : पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद, डीएम ने

  • बक्सर पहुंचे कांग्रेस राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह :  डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के लिए बक्सरवासियों को दिया न्यौता, श्री बाबू के योगदान को किया याद
  • बक्सर पहुंचे कांग्रेस राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह : डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के लिए बक्सरवासियों को

  • Bihar News : रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड मामले में परिजनों से मिले सांसद अखिलेश सिंह, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • Bihar News : रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड मामले में परिजनों से मिले सांसद अखिलेश सिंह, कानून

  • कोशी स्नातक निर्वाचन: बांका में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
  • कोशी स्नातक निर्वाचन: बांका में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

सुपौल पुल हादसे में शुरू हुआ श्रमिकों की मौत का सिलसिला, अस्पतालों में हर ओर चीत्कार, डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा आदेश , live अपडेट

सुपौल पुल हादसे में शुरू हुआ  श्रमिकों की मौत का सिलसिला, अस

सुपौल. बिहार के सुपौल में शुक्रवार सुबह हुए पुल हादसे में घायल श्रमिकों ने दम तोड़ना शुरू कर दिया है.  सुपौल में 1200 करोड़ की लागत से बन रहा पुल गिर गया है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। वहीं पुल के नीचे कई मज़दूरों के दबे होने की खबर आई जिसके बाद घायलों को अस्तपाल ले जाया गया. अब तक एक मजदूर की मौत हो गई है. इस हादसे में कई मजदूर दबने से घायल हुए हैं. इसकी संख्या अभी साफ नहीं हुई है.

यह भीषण हादसा सुपौल के बकोर में बन रहे पुल पर हुआ. निर्माणाधीन पुल शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अचानक से भड़भाड़ा गया. इस दौरान पुल के 152, 153 एवं 154 के बीच के पिलर का गार्डर गिर गया. इस दौरान वहां मौजूद दर्जनों मजदूरों के घायल होने की खबर आई. इस पुल का काम ट्रांस रेल कंपनी कर रही है. 10.5 किलोमीटर का पुल है जिसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है. सुपौल के बकोर से मधुबनी के भेजा तक पुल बनना है. 

स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के गार्डर के नीचे 30 के आसपास मजदूर दबे हो सकते हैं. कई लोगों को निकालकर मोटरसाइकिल से ही सुपौल इलाज के लिए पहुंचाया गया.एसीएस प्रत्यय अमृत ने बताया कि एक मजदूर की मौत हुई है. 10 लाख रुपये का मुआवजा देने के लिए कहा गया है. डीएम और एसपी को कहा गया है तत्काल इसे देखें. घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं हादसे में अन्य घायल मजदूरों के बेहतर उपचार के लिए उन्हें अस्पतालों में दाखिल कराया गया है. 

सड़क निर्माण विभाग संभालने वाले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा मिले।  सिन्हा ने कहा कि वह एनएचएआई के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी लगातार संपर्क में हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

NSIT
Nsmch

बता दें कि मधुबनी के भेजा और सुपौल के बेकर के बीच देश का सबसे लंबा सड़क पुल बनने जा रहा था। जिसका निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा होने की संभावना थी। वहीं यह पुल धाराशायी हो गया है। इस पुल का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा था। इस पुल के बन जाने से सुपौल और मधुबनी के बीच की दूरी 100 किलोमीटर से घटकर 70 किलोमीटर हो जाती जिससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलता लेकिन आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार यह पुल गिर गया है।