LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बक्सर पहुंचे कांग्रेस राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह : डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के लिए बक्सरवासियों को दिया न्यौता, श्री बाबू के योगदान को किया याद

25 अक्टूबर को पटना में कांग्रेस श्रीबाबू की 139वीं जयंती समारोह मनाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह खुद जिलों का दौरान कर लोगों को न्योता दे रहे है। इसी कड़ी मे वे गुरुवार को बक्सर पहुंचे....

बक्सर पहुंचे कांग्रेस राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह :  डॉ. श्री
बक्सर पहुंचे कांग्रेस राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह - फोटो : नरोत्तम कुमार

Buxar : पूर्व केंद्रीय मंत्री, बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने बक्सर पहुंचकर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्रीबाबू) को आधुनिक बिहार का सच्चा निर्माता और विकास का शिल्पकार बताया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 25 अक्टूबर 2026 को पटना के ऐतिहासिक बापू सभागार में श्रीबाबू की 139वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। डॉ. सिंह ने बताया कि वे बक्सर की जनता और श्रीबाबू के विचारों के समर्थकों को इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष निमंत्रण देने आए हैं।


'श्रीबाबू का शासनकाल देश में बेस्ट एडमिनिस्टर्ड स्टेट था' - अखिलेश प्रसाद सिंह

अपने संबोधन में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीबाबू ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद बिहार के औद्योगिक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने आजादी की लड़ाई में 8 वर्ष से अधिक समय जेल में बिताया। उनके सुशासन और दूरदर्शी सोच से प्रभावित होकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तत्कालीन बिहार को "बेस्ट एडमिनिस्टर्ड स्टेट" (देश का सबसे बेहतर शासित राज्य) का दर्जा दिया था।


जमींदारी प्रथा के अंत से लेकर बोकारो स्टील प्लांट तक श्रीबाबू की देन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने श्रीबाबू के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि उनके दौर में ही बिहार में ऐतिहासिक जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ। इसके साथ ही:

  • बरौनी रिफाइनरी, बरौनी खाद कारखाना और सिंदरी खाद कारखाना की स्थापना हुई।
  • बोकारो स्टील प्लांट और विशाल कोसी परियोजना की नींव रखी गई।
  • राज्यभर में नए कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग संस्थानों का निर्माण कराकर शिक्षा का विस्तार किया गया।


कांग्रेस नेताओं और आयोजकों की उपस्थिति

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन आयोजन समिति के संयोजक प्रो. शशि भूषण पाण्डेय ने किया। समारोह को पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, करगहर विधायक संतोष मिश्र, राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, सूरज सिन्हा और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य अमिताभ शरण, गगन मिश्र, डॉ. देविका मिश्र, विमल कुमार सिंह, निधि पांडेय, कामेश्वर पांडेय, प्रमोद ओझा, त्रिलोकीनाथ मिश्र, नीलू मिश्र, गोपाल शर्मा, शशांक दूबे, विभोर द्विवेदी, संतोष पाण्डेय और शुभम तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नरोत्तम की रिपोर्ट