LATEST NEWS

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार
  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

Bihar News : रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड मामले में परिजनों से मिले सांसद अखिलेश सिंह, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Bihar News : रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह उनके आवास पहुंचे।

Bihar News : रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड
परिजनों से मिले अखिलेश सिंह - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ले में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की सनसनीखेज हत्या के बाद सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और उनका हाल जानने के लिए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह उनके आवास पहुंचे।

परिवार से मुलाकात और हरसंभव मदद का भरोसा:

मृतक के घर पहुंचकर सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। परिवार से बातचीत के बाद उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड़े सवाल खड़े किए।

अपराधियों के बढ़ते हौसले पर तीखा हमला:

मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला इस कदर बढ़ गया है कि अब राज्य में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। जिस तरह से एक रिटायर्ड अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, वह सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देता है।

प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

घटनास्थल की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस इलाके में यह वारदात हुई, वहां से चंद कदमों की दूरी पर जिले के पुलिस अधीक्षक का आवास और रेलवे स्टेशन स्थित है। ऐसे वीवीआईपी और संवेदनशील इलाके में दिनदहाड़े हत्या हो जाना यह साबित करता है कि अपराधियों के मन से कानून का डर पूरी तरह समाप्त हो चुका है, जिसके कारण राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट