LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

बालू माफिया से सांठगांठ के चक्कर में फंस गए पुलिसकर्मी, एसपी डॉ. कुमार आशिष ने पांच को किया सस्पेंड, बड़े पैमाने पर ट्रांसफर

बालू माफिया से सांठगांठ के चक्कर में फंस गए पुलिसकर्मी, एसपी

CHHAPRA : सारण जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कानून के 'शिकंजे' में फिर पांच पुलिसकर्मी फंस गए है। यहां बालू माफिया की मदद करने पर हुए सारण एसपी  कुमार आशीष ने सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा जिले के पुलिस कप्तान ने महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए जिले के कई थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया हैं। 

जानकारी के अनुसार भगवानबाजार में गश्ती के दौरान इन पुलिसकर्मियों द्वारा बालू लदे अवैध  गाड़ियों को पास कराने का आरोप है। जिसका एक मामला सामने आया था। एसपी ने इसकी जांच कराई थी। जांच के बाद इन सभी पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। जिन्हें निलंबित किया गया है, उनमें पुअनि अजीत प्रसाद, 2. मसि 942 सरिता कुमारी 3. सि/88 मनोज कुमार, 4. मसि/748 शिम्पी कुमारी 5. मसि/1358 नेहा कुमारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ किया गया है।

इसके अलावा सारण जिले के कई थानाक्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में विफलता के साथ ही कई अन्य प्रकार की शिकायतें प्राप्त होने के उपरांत बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं बेहतर प्रशासनिक सुगमता हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र छपरा से प्राप्त अनुमोदन के आधार पर सारण जिले के निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी को नाम के सामने अंकित थाना/ईकाई में पदस्थापित किया गया है एवं अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान कर योगदान प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 जिसमें पुअनि सूरज कुमार थानाध्यक्ष, डोरीगंज थाना से पुलिस केन्द्र, पुअनि लक्ष्मी कुमारी थानाध्यक्ष, अवतारनगर थाना से पुलिस केन्द्र,  पुअनि अशोक कुमार थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना से पुलिस केन्द्र,  पुअनि पिन्टु कुमार, थानाध्यक्ष, अमनौर थाना से पुलिस केन्द्र,  पुअनि प्रिती राज  थानाध्यक्ष, जनता बाजार थाना से पुलिस केन्द्र,  पुअनि रिंकी कुमारी थानाध्यक्ष, डेरनी थाना से पुलिस केन्द्र,  योगेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष, मकेर थाना से पुलिस केन्द्र , राहुल रंजन नगर थाना थानाध्यक्ष से, डोरीगंज थाना,     पुअनि शशिरंजन  मकेर थाना  थानाध्यक्ष से अवतारनगर थाना ,     पुअनि संदीप कुमार रिविलगंज थाना थानाध्यक्ष से भेल्दी थाना भेजा गया है।

NSIT
Nsmch

इसी तरह  पुअनि मो. जफरूद्दीन अभियोजन शाखा से थानाध्यक्ष, अमनौर थाना , पुअनि निर्मला सुमन रिविलगंज थाना थानाध्यक्ष  से जनता बाजार थाना ,  पुअनि प्रियंका कुमारी    दाउदपुर थाना से, डेरनी थाना  पुअनि रविरंजन कुमार    दिघवारा थाना थानाध्यक्ष से, मकेर थाना में योगदान कर योगदान प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

अप्रैल में हुई थी कार्रवाई

 बताते चले कि इस साल अप्रैल  माह में पूर्व एसपी गौरव मंगला ने इसी थाना के 8 पुलिसकर्मी  को बालू माफिया की मदद करने पर सस्पेंड किया था ,फिर भी थानों में कार्यरत पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कम नहीं हो रही है। ऐसे में जिले की कमान संभालने के बाद एसपी की इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

REPORT - SHASHI SINGH