LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

दोहरे हत्याकांड में फरार कुख्यात को पुलिस ने दबोचा, पुलिस ने बताया जिले में कई बड़े अपराधिक घटनाओं में रहा है शामिल

दोहरे हत्याकांड में फरार कुख्यात को पुलिस ने दबोचा, पुलिस ने

GAYA : गया पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात अपराधी सुजीत यादव उर्फ तिरेल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले कुख्यात अपराधी सुजीत यादव की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। गया पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और इसे गिरफ्तार कर लिया। गया के एसएसपी आशीष भारती ने सुजीत यादव को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को बदमाश को गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड टॉल पलाजा के पास से घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । 

वही एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कुख्यात अपराधी सुजीत कुमार बनारस में छिपे रहने की सूचना थी  और वह बनारस से जगह बदल कर बाई रोड गया होते हुए कहीं और जा रहा था उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और गया जिले के आमस जीटी रोड टॉल प्लाजा के पास घेराबंदी कुख्यात अपराधी  को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने यह भी बताया कि सुजीत यादव  खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

दो साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में भी इसका नाम आया था। इसके बाद से ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। शातिर अपराधी  सुजीत यादव  पुलिस को चकमा देकर इधर उधर भागता फिरता रहा। पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। दोहरे हत्याकांड का मामला गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर लकड़ी की दुकान संचालित किए जाने से जुड़ा है। 

श्मशान के वर्चस्व को लेकर कईयों की हो चुकी है हत्या

गया के विष्णुपद स्थित श्मशान घाट में लकड़ी की दुकान चलाने व वर्चस्व को लेकर अबतक कई लोगों की हत्याएं हो चुकी है। यहां तक कि गया कोर्ट के पास ही एक की हत्या दिनदहाड़े कर दी गई थी। पुलिस को जानकारी प्राप्त हो हुई कि इस खेल में सुजीत यादव  व उसके गुर्गे भी शामिल थे। तिरेल का नहीं पकड़ा जाना पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया था। लेकिन अब इसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य फरार चल रहे अपराधी भी पुलिस के गिरफ्त में होंगे, ऐसा पुलिस दावा कर रही है ।  

NSIT
Nsmch