LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

कैमूर में अस्पताल में इलाज कराने आये तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

कैमूर में अस्पताल में इलाज कराने आये तीन बदमाशों को पुलिस ने

KAIMUR : जिले के मोहनिया अनुमंडल अस्पताल से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाज कराने गए तीन बदमाशों की तलाशी ली तो उनके पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस मिला। कैमूर पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को थाने ले आई।

मामले के संबंध में मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों को गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया अनुमंडल अस्पताल से हिरासत में लिया गया है। क्योंकि इनके पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।  

बताया की यह लोग भभुआ में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे।  तभी इनका एक साथी घायल हो गया।  जिसके इलाज के लिए यह मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले आए। तीनों गिरफ्तार बदमाश भभुआ के ही रहने वाले हैं।  मोहनिया थाने के साथ-साथ उनके ऊपर भभुआ थाने में भी एफआईआर दर्ज हुआ है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट