LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

भीषण गर्मी और तपीश से बिहार के लोगों का हाल बेहाल, लू के थपेड़े झेलने को रहे तैयार

भीषण गर्मी और तपीश से बिहार के लोगों का हाल बेहाल, लू के थपे

पटना-  गर्मी से लोगों को अभी निजात नहीं मिलने वाली है. उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया है. राजधानी पटना समेत दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों की अधिकतर जगहों पर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा. सूबे के कुछ  जिलों में लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. शनिवार यानी आज तापमान में वृद्धि की संभावना है. वहीं प्रदेश में तीन दिनों के दौरान आंधी के साथ  कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.  मौसम विभाग के अनुसार 15 मई तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. 15 जून तक  मॉनसून के लिए बिहार में प्रवेश के आसार है. इसके बाद हीं गर्मी से राहत मिल सकती है. 

राजधानी पटना के साथ साथ बिहार के मध्य और दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान का पारा  40 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. गुरुवार को पुरवा हवा चलने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे. अगले 15 जून तक तापमान में वृद्धि होने के आसार है. बिहार  के कई जिलों में लू और भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है. राज्य के पूर्वी हिस्से में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

भीषण गर्मी से लोगों का पसीना छुट रहा है. लू और कड़ी धूप से बचने के लिए मौसम विभग सलाह दे रहा है.वहीं  मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय भी तापमान बढ़ेगा, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी और अधिक गर्म रहेंगी. बिहार में इस साल सर्वाधिक तापमान औरंगाबाद में 29 मई को 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं विभाग के अनुसार पटना समेत दक्षिणी भागों में पछुआ का प्रवाह और आर्द्रता में वृद्धि होने से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा.