LATEST NEWS

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

उत्तर से लेकर दक्षिण बिहार तक गर्मी से लोग परेशान, पारा हो सकता है 46 के पार, कहीं रिमझिम बारिश तो कहीं लू करेगा बेहाल

उत्तर से लेकर दक्षिण बिहार तक गर्मी से लोग परेशान, पारा हो स

पटना. राजधानी समेत सूबे में गर्मी से लोग बेहाल हैं.  सुबह से ही तीखी धूप और उमस ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है.  सोमवार को दोपहर में तो हवा इतनी गर्म हो गई कि सड़कों पर चलने पर लगता था कि बदन झुलस जाएगा. इसका असर पटना की सड़कों पर भी दिखा.  दोपहर में बहुत कम लोग सड़कों पर दिखाई पड़े.  दिन में राजधानी के बाजारों में भी भीड़ कम रही. सूर्यास्त के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली,गर्म हवा से लोग पसीने से तरबतर थे. आज यानी मंगलवार को भी सूरज आग उगलेगा. मौसम विबाग के अनुसार आज तापमान का पारा और चढ़ेगा. 

वहीं बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान रेमल का समुद्री तटों वाले इलाकों में लैंडफॉल हो गया है. इस दौरान करीब 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है. इसका असर बिहार में भी देखने को मिलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार  चक्रवाती तूफान रेमल के असर के कारण बिहार के पूर्वी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. रेमल तूफान की वजह से सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बिहार के और जिलों पर इस तूफान का कोई असर नहीं दिखेगा.

बिहार के 27 जिलों के लिए मौसम विभाग ने हॉट डे को लेकर अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर मधुबनी, और नालन्दा जिलों में लू चलने की संभावना है. जबकि पटना, दरभंगा, रोहतास और नालन्दा जिले में रात गर्म रहने वाली है,  गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने पूरे विहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

सोमवार को बक्सर में तापमान ने रिकॉर्ड बनाया तो गोपालगंज में लू के थपेड़ों ने लोगों को झुसाया. चिकित्सकों ने इस मैसम में बच कर रहने की नसीहत दी है. दिन में बिना काम के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. बाहर निकलने पर पूरे बदन को ढ़कने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं. साथहीं पेय पदार्थों के सेवन पर भी जोर दे रहे हैं.

NSIT
Nsmch