LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

भीषण तपीश और उमस से लोगों का हाल बेहाल, बिहार के कई जिले हीट वेव की चपेट में , दो दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

भीषण तपीश और उमस से लोगों का हाल बेहाल, बिहार के कई जिले हीट

पटना-  बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. दो दिन तक अभी गर्मी और झुलसाएगी. सूबे के ज्यादातर जिले हीट वेव की चपेट में हैं. दिन कौन कहे रात को भी चैन नहीं है. सड़क पर चलना भठ्ठी के पास गुजरने जैसा लग रहा है.  गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. 

सूबे में बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान औरंगाबाद का 44.9 डिग्री रहा.  मौसम विभाग ने गुरुवार को पटना सहित दक्षिण बिहार के 17 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है तो सूबे के  8 जिलों में लू को लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गोपालगंज, सीवान ,पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, और छपरा में गर्म दिन रहने की संभावना है. पटना, गया, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालगंज मे लोगों को गर्मी आज भी सताएगी.

बुधवार को पटना सहित बिहार के 20 जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे. बिहार  का सबसे गर्म जिला औरंगाबाद रहा जहां का तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा.  

बिहार में मानसून के आने की संभावित तारीख 15 जून बताई जा रही है. उसके पहले प्री-मानसून बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल मौसम कमजोर स्थिति में है इसलिए अगले सप्ताह में बिहार में इसका असर नहीं दिखेगा. 15 जून के बाद बारिश की गतिविधि बढ़ जाएगी . 17 से 18 जून तक पूरे बिहार में मॉनसून फैल जाएगा.

NSIT
Nsmch