LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

सांड के आतंक से लोग भयभीत, नगर परिषद की उदासीनता से आवारा सांड से खौफजदा हैं ग्रामीण, दो पहिया वाहनों को बनाता है निशाना

सांड के आतंक से लोग भयभीत, नगर परिषद की उदासीनता से आवारा सा

लखीसराय. आवारा सांडों के आतंक से इन दिनों लखीसराय का बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र त्रस्त है. यहां आवारा पशुओं की पहले से भरमार है और अब इसमें सांड ने खौफ से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. नगर परिषद क्षेत्र में आवारा सांड दिनभर सड़क पर आतंक कायम किए रहता है और लोगों को कई तरह की परेशानी का समाना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों की मानें तो सांड अक्सर सड़क किनारे और लोगों के घरों के बाहर लगे दो पहिया वाहनों पर फांद जाता है. इससे कई दो पहिया वाहनों को क्षति होती है. वहीं आम लोगों को सांड के चपेट में आने का डर बना रहता है. 

आम लोगों का कहना है कि सांड पूरे दिन यहां वहां घूमता रहता है. कई लोगों के वाहनों को नुकसान पहुंचा चुका है. बावजूद इसके नगर परिषद या स्थानीय प्रशासन की ओर से सांड को पकड़ने की कोई पहल नहीं की गई है. यहां तक कि बाजार क्षेत्र में भी लोगों को सांड से भारी परेशानी झेलनी पडती है. विशेषकर सब्जी और फल विक्रेताओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है लेकिन आवारा सांड पर लगाम लगाने की कोई पहल प्रशासनिक तौर पर नहीं की गई है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष भी देखा जा रहा है. 

Diarch GO

यह कोई पहला मौका नहीं है जब बड़हिया नगर परिषद सांडों के आतंक त्रस्त हो रहा हो. करीब दो साल पहले भी बड़हिया नगर पंचायत में एक पागल सांड ने आतंक फैला रखा था। इसका खौफ लोगों में लम्बे समय तक देखा गया. तब पागल साढ़ कई लोगों को घायल कर चुका है। यहां तक कि सांड ने एक बुजुर्ग को पटक पटककर मार डाला है। बुजुर्ग की पहचान स्थानीय वार्ड निवासी व पेशे से किसान शिवदानी सिंह  के रूप में हुई थी। इससे पहले बीते 29 जुलाई 2021 को नगर पंचायत के दो सफाईकर्मियों पर हमला किया था। लेकिन इसके बाद भी  नगर प्रशासक का रवैय्या लापरवाही वाला रहा,  जिसकी कीमत एक व्यक्ति ने अपनी जान देकर चुकाई। 

अब नए मामले में भी ग्रामीणों ने बताया कि इस आवारा सांड के डर से लोग भयभीत हैं। हर घर के लोग घर से बाहर निकले अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति आशंकित रहने को मजबूर हैं। विशेषकर दो पहिया वाहनों के लिए यह सांड एक आतंक बन चुका है और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा चुका है. 

NSIT
Nsmch