LATEST NEWS

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

दो साल बाद फिर लगेगा पंचायत, इस तारीख को होगी तीसरे सीजन की स्ट्रीमिंग, मेकर्स ने खत्म किया सस्पेंस

दो साल बाद फिर लगेगा पंचायत, इस तारीख को होगी तीसरे सीजन की

DESK : दो साल के बाद एक बार फिर पंचायत लगने जा रहा है। प्राइम वीडियो ने हिंदी कंटेंट की दुनिया में कल्ट का दर्जा पा चुका ओटीटी शो 'पंचायत' अपने तीसरे सीजन के रिलीज के तारीखों की घोषणा कर दी है। ओटीटी की पसंदीदा वेब सीरीज बन चुकी पंचायत के तीसरे सीजन को 28 मई को स्ट्रीमिंग किया जाएगा। बता दें कि पंचायत का दूसरा सीजन 2022 में रिलीज किया गया था, तब से ही इसके तीसरे सीजन का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि हाल ही में 'पंचायत' के मेकर्स ने एक छोटी सी गेम फैन्स के साथ शेयर की थी, जिसमें वो लौकियां हटाकर तीसरे सीजन की रिलीज डेट जान सकते थे. वैसे तो प्रमोशन का ये स्टाइल जनता को काफी क्रिंज लगा था, मगर अब लौकियां हट गई हैं! 

सोशल मीडिया पर शो का अन्य पोस्टर शेयर करते हुए, प्राइम वीडियो ने लिखा, 'आपने लौकियां हटाईं, हमने आपका रिवॉर्ड अनलॉक कर दिया! #PanchayatOnPrime S3, 28 मई.' 

सबको है इंतजार

पंचायत के दूसरे सीजन के अंत में सचिव जी के ट्रांसफर को दिखाया गया था। ऐसे में तीसरे सीजन की कहानी भी वहीं से शुरू होगी। सीरीज के पोस्टरों में भी यह दिखाया गया है कि सचिव जी अपना बैग लेकर जा रहे हैं। वहीं दर्शकों को इस बात का भी इंतजार है सचिव जी और रिंकी की शादी होगी या नहीं। इन सभी सवालों का जवाब सीरीज के तीसरे सीजन में देखने को मिलेगा।

NSIT
Nsmch