LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

चोरी के शक में गांववाले डंडे मारते रहे, चीखती रहीं महिला, बंधक बनाकर महिला की गांववालों ने की बेरहमी से पिटाई

चोरी के शक में गांववाले डंडे मारते रहे, चीखती रहीं महिला, बं

प•चम्पारण के बगहा में चोरी के आरोप में महिला को बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के लोगों ने महिला की सरेआम बेरहमी से पिटाई की है। जिसका वीडियो तेजी से सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लौकरिया थाना क्षेत्र के नारायण गढ़ गांव में चोरी के आरोप में एक महिला को बंधक बनाकर गांव वालों ने जमकर पिटाई की है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की महिला मानसिक रूप से बीमार है। महिला की पिटाई करते हुए किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना लौकरिया थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की महिला को लात घूसों औऱ डंडे से लोग मार रहे हैं और महिला चीखती चिल्लाती रही। जानकारी के मुताबिक महिला ने प्रकाश चौधरी नामक ग्रामीण के घर में घुसकर चोरी किया और फिर उसके बाद साधु चौधरी के घर में घुस गई। जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी महिला के पास से चाबी का एक गुच्छा भी मिला। जिसके बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर क्या था लोगों महिला को बंधक बनाकर उसकी लात घुस्सों और लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। महिला चीखती चिल्लाती रही लेकिन किसी पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

Diarch GO

 बताया जा रहा है की आरोपी महिला खैरपोखरा गांव की रहने वाली है जिसका मायका नारायण गढ़ गांव के निकट नौतनवा में है। वीडियो वायरल होते हीं महिला के मायके के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और जब उन्होंने महिला के मानसिक तौर पर विछिप्त होने का प्रमाण दिखाया तब लोगों ने उसे छोड़ा। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्टिव हुई और मामले के जांच पड़ताल में जुटी है। लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार में बताया की उन्हे भी वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है जिस आधार पर जानकारी लेना शुरू किया गया तो मामला नारायण गढ़ गांव का पता चला है। लिहाजा वहां पुलिस की टीम भेजी गई है। अभी घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है और ना हीं पीड़ित महिला के तरफ से कोई आवेदन प्राप्त हुआ है। जैसे हीं मामले की पुष्टि होती है वैसे हीं तत्काल कार्रवाई की जाएगी।