LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

निष्पक्ष और भयमुक्त लोकसभा चुनाव कराने की प्राथमिकता के साथ नए थानाध्यक्ष ने संभाला प्रभार, असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश

निष्पक्ष और भयमुक्त लोकसभा चुनाव कराने की प्राथमिकता के साथ

लखीसराय. जिले में थानाध्यक्षों के बड़े स्तर पर हुए तबादले के बाद मंगलवार को ब्रजभूषण सिंह ने बड़हिया थाना का प्रभार संभाला. उन्होंने पद सँभालने के साथ ही थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को सख्त हिदायत दी. ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव उनकी पहली प्राथमिकता है जिसे शांतिपूर्ण तरीके से निपटाना है. लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त हो इस पर ध्यान केंद्रित करते हुए वे संसदीय चुनाव में गड़बड़ी ना हो इस पर ध्यान केंद्रित करेंगे. बड़हिया में 44 वें थानाध्यक्ष के रूप में ब्रज भूषण सिंह ने अपने योगदान दिया है. वे 2009 बैच के हैं. 

क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के लिए उन्होंने कहा कि सबका विश्वास जीतने की उनकी कोशिश रहेगी. पीड़ित को इंसाफ मिले यही प्रयास रहेगा. साथ ही क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर कार्यवाही होगी. आम जन के सहयोग से हर प्रकार के अपराध पर नियंत्रण होगा. वहीं बड़हिया में लगने वाली जाम की समस्या और माता बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ अपराधियों का शिकार न बनें यह भी उनकी प्राथमिकता होगी. 

Diarch GO

11 अधिकारियों का तबादला : दरअसल, लोकसभा चुनाव के पहले लखीसराय में कई थानों के थानाध्यक्षों का रविवार को तबादला किया गया. पुलिस अधीक्षक लखीसराय के आदेश के अनुसार जिले में रिक्तियों और बेहतर कार्य क्षमता के आधार पर नव पदस्थापन किया गया है. इसमें कुल 11 पुलिस निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को पदस्थापित किया गया है. 

इनका हुआ स्थानांतरण : अमरेंद्र कुमार को क्यूआरटी प्रभारी, भगवान राम को सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष, रंजन कुमार को प्रभारी तकनीकी शाखा लखीसराय, ब्रजभूषण सिंह को बड़हिया थाना, शंभू शर्मा को पिपरिया थाना, स्वयं प्रभा को जन शिकायत कोषांग प्रभारी डीबीसी एवं सीसीटीएनएस प्रभारी, निक्की रानी को थानाध्यक्ष महिला थाना, राजनारायण अकेला को मद्यनिषेध कोषांग प्रभारी, कौशल कुमार को अपर थानाध्यक्ष साइबर थाना लखीसराय, धीरेंद्र कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय लखीसराय, ओम प्रकाश दुबे को विधि व्यवस्था शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय लखीसराय के पदों पर नव पदस्थापित किया गया है. 

NSIT
Nsmch

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट