LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

नीरज चोपड़ा ने रचा कीर्तिमान, ओलंपिक के बाद एक और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान, फेंका सर्वश्रेष्ठ भाला

नीरज चोपड़ा ने रचा कीर्तिमान, ओलंपिक के बाद एक और अंतर्राष्ट

DESK. भारत के खेल जगत में नीरज चोपड़ा नित नए कीर्तिमान बना रहे हैं। भाला फेंक प्रतियोगिता में एक बार फिर से नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया है. लुसाने डायमंड लीग में उन्होंने 89.49 मीटर का भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया . साथ ही इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ट दिया। ग्रेनेडा के पीटर एंडरसन ने 90.61 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया। 

कुछ दिनों पहले ही खत्म हुए ओलंपिक में नीरज ने सिल्वर मेडल जीता था. अब एक बार फिर से नीरज ने अपनी क्षमता दिखाई है और लुसाने डायमंड लीग में उन्होंने 89.49 मीटर का भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया . नीरज शुरुआती चार प्रयास में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और चौथे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन पांचवें प्रयास में उन्होंने दम दिखाया और शीर्ष तीन में जगह बनाई। 

हालांकि, अंतिम प्रयास में नीरज ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 89.49 मीटर का श्रेष्ठ थ्रो किया और वह दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने छठे प्रयास में 90.61 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो किया और विजेता बनकर उभरे। नीरज ने इसी के साथ अगले महीने होने वाले डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

फिर भी कोई शोर शराबा नहीं। कोई राजनीति नहीं। कोई स्वागत नहीं। स्वागत की उम्मीद भी नहीं।