LATEST NEWS

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

  • नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाशी जारी
  • नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाशी जारी

  • CJP Protest : पत्नी केंद्र में कद्दावर मंत्री और पति SIR के विरोध में, CJP का देंगे साथ, 'हर गली में जंतर-मंतर' का किया ऐलान
  • CJP Protest : पत्नी केंद्र में कद्दावर मंत्री और पति SIR के विरोध में, CJP का देंगे साथ,

  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में उमड़ी भारी भीड़
  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में

  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में युवक की हत्या को बताया बेहद दुःखद
  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में

नवादा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चोरी की दस बाइक जब्त, 6 बदमाश सहित मास्टरमाइंड गिरफ्तार

नवादा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चोरी की दस बाइक जब्त, 6 बदमाश

NAWADA : जिले क़े रजौली अनुमण्डल के सिरदला थाना क्षेत्र के भलुआ,ढ़ाब एवं बहुआरा गांव से बुधवार की शाम को थानाध्यक्ष सह एसआई संजीत राम ने चोरी के दस बाइक के साथ कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं चोरी के बाइक के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया गया है,जो कई थानों में नामजद अभियुक्त भी है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक नवादा कार्तिकेय क़े शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ गुलशन कुमार की अगुआई में सिरदला थानाध्यक्ष ने चोरी के बाइकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया है। 

गुरुवार को थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर मो. अब्दुल गफ्फार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सिरदला थानाध्यक्ष को चोरी की बाइक की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई नागेंद्र पासवान,एएसआई रामानन्द कुमार के साथ क्षेत्र के चौकीदार एवं सशस्त्र बल मौजूद रहे। इस दौरान सिरदला थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी भोला राजवंशी के पुत्र गुलशन कुमार के घर से एक चोरी का एक बाइक बरामद किया गया। गुलशन कुमार से पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा भलुआ गांव के दो अन्य व्यक्ति का नाम बताया गया। जिसके बाद गुलशन कुमार के निशानदेही पर भलुआ गांव निवासी द्वारिका राजवंशी के पुत्र कामेश्वर राजवंशी एवं स्व नरेश प्रसाद के पुत्र दिनेश कुमार के पास से एक-एक चोरी की बाइक बरामद की गई। वहीं दिनेश कुमार से पूछताछ के क्रम में बहुआरा गांव में दो अन्य व्यक्ति के पास चोरी के बाइक की बात कही गई।

गिरफ्तार दिनेश कुमार के निशानदेही पर बहुआरा गांव निवासी स्व नरेश यादव के पुत्र विकास कुमार एवं राजो प्रसाद यादव के पुत्र संतोष कुमार के घर से दो-दो चोरी की बाइक बरामद किया गया। वहीं गिरफ्तार विकास कुमार एवं संतोष कुमार के निशानदेही पर ढ़ाब गांव निवासी इन्द्रदेव प्रसाद के पुत्र रणधीर कुमार के घर से चोरी की तीन बाइक जब्त किया गया।

जबकि रणधीर कुमार पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।वहीं गिरफ्तार लोगों को चोरी का बाइक देनेवाला मास्टरमाइंड रजौली थाना क्षेत्र के बौढ़ी कला गांव निवासी ईश्वर राज के पुत्र शनि कुमार को भी रजौली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया।सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि जब्त चोरी के बाइकों एवं सभी गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

वहीं थानाध्यक्ष सह एसआई संजीत राम ने कहा कि छापेमारी के दौरान चोरी के बाइक के साथ भलुआ का एक विधि निरुद्ध बालक भी शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार मास्टरमाइंड शनि कुमार चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री किया करता था।जिसको लेकर रजौली,पटना एवं सिरदला थाना के काण्डों में भी नामजद अभियुक्त है।

साथ ही बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र में चोरी के बाइक को लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।उन्होंने यह भी कहा कि चोरी के बाइकों का उपयोग शराब परिवहन एवं लूट के अलावे अन्य गैर कानूनी घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता है।इसलिए चोरी के बाइक एवं अन्य वाहनों को जब्त करने को लेकर विशेष कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।वहीं सिरदला थानाध्यक्ष की कार्रवाई के बाद चोरी के वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों में पुलिस का खौफ व्याप्त है।