LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सांसद सुनील कुमार ने जल संसाधन विभाग चैतन्य प्रसाद के एसीएस से की मुलाकात, गंडक नदी में की बांध को मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित करने की मांग

सांसद सुनील कुमार ने जल संसाधन विभाग चैतन्य प्रसाद के एसीएस

BAGAHA : रतवल - रजवटिया मार्ग का विस्तार गंडक के किनारे बगहा शहर होते हुए मंगलपुर तक करते हुए इस बांध को मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित करने के संबंध में आज बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद से मुलाकात कर चर्चा की। गौरतलब है कि पिछले दिनों सांसद कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मार्ग को रजवटिया से बगहा शहर होते मंगलपुर तक विस्तार कर गंडक किनारे मरीन ड्राइव के रूप में विकसित करने को लेकर पत्र लिखा था। 

पत्र के द्वारा मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था कि इस मार्ग के निर्माण से बगहा वासियों को बेतिया, धनहा क्षेत्र व उत्तरप्रदेश के लिए एक सुगम वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जायेगा। साथ ही बाँध बनाकर सड़क निर्माण करने से बगहा शहर को हमेशा के लिए कटाव से भी निजात मिल सकेगी। पूर्व में अधिकांश भाग में कटाव निरोधक कार्य हुआ भी है उसी पर बाँध बन जायेगा। इस मार्ग में रजवटिया व पुअर हाउस के बीच हरहा नदी पर एक छोटे पुल की जरूरत होगी।

Diarch GO

मुख्यमंत्री सचिवालय से इसके जवाब में बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यथोचित कार्रवाई करने और इस कार्रवाई से सांसद व मुख्यमंत्री सचिवालय को अवगत करने को कहा गया। 

इसी पत्र के आलोक में सांसद ने आज अपर मुख्य सचिव से पटना में मुलाक़ात कर अग्रेत्तर कार्रवाई का अनुरोध किया है। इस प्रस्ताव के अलावा मसान नदी के किनारे स्वीकृत बांध के अविलम्ब निर्माण कराने और सिकरहना नदी पर बांध संबंधित जनहित के मुद्दों पर भी सांसद ने विस्तार से चर्चा की।

NSIT
Nsmch

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट