LATEST NEWS

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

  • Muzaffarpur election results
  • Muzaffarpur election results: तिरहुत स्नातक चुनाव में बंशीधर ब्रजवासी को बढ़त, NDA प्रत्याशी अभिषेक झा पिछड़े

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

गंदे कपड़े को देखकर मां ने खोया आपा, स्कूल से लौटे आठ साल के बेटे की गला दबाकर की हत्या

गंदे कपड़े को देखकर मां ने खोया आपा, स्कूल से लौटे आठ साल के

GURUGRAM > छोटे बच्चों द्वारा कपड़े गंदे करने पर मां-बाप द्वारा अक्सर डांट फटकार लगाई जाती है। लेकिन गुरुग्राम में एक मां ने अपने ही आठ साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से हुए पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

मामला जिले के सरहौल गांव का है। जहां गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में 8 साल का कार्तिक पहली क्लास में पढ़ता था। कार्तिक सोमवार दो बजे स्कूल से घर लौटा था। उसकी शर्ट पर दाग लगा था। इसके साथ ही वो स्कूल में अपनी एक किताब भी गुमकर आया था। यह बात उसकी मां पूनम को इतनी नागवार गुजरी कि उसने कपड़े से अपने ही बेटे का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पति से छुपाई हत्या की बात

कार्तिक के पिता अरविंद कुमार सेक्टर-27 एरिया की एक सोसायटी में टाइल लगाने का काम करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पत्नी पूनम ने अरविंद को कॉल कर कहा कि बेटे की तबीयत खराब है। अरविंद करीब ढाई बजे घर पहुंचा तो पत्नी की गोद में बेटा बेहोश था। महिला ने बताया कि ये स्कूल से आया था। पीने का पानी दिया और फिर ये बेहोश हो गया। बच्चे को पास के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन पूनम ने यहां एक गलती कर दी थी, जिससे उसका झूठ पकड़ा गया

पोस्टमार्टम में आया सच

इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्चे के गले पर निशान देख लिया और उसे शक हो गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद सेक्टर-18 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोमवार रात मामले में अरविंद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की।
 
 कई बार बदले बयान
 पुलिस ने पूनम से पूछताछ शुरू की। महिला ने कई बार अपने बयान बदले। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला का कोई परिचित युवक है, उस पर पुलिस को शक हुआ। लेकिन महिला ने उसके इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया। महिला ने बाद में बेटे की हत्या करना कबूल कर लिया। इसके लिए कारण बताया कि बेटे पर उसे काफी गुस्सा आ गया था और इसी के चलते उसने बेटे को मार डाला। 

NSIT
Nsmch

एसीपी उद्योग नवीन शर्मा ने बताया कि मामले में महिला से पूछताछ की जा रही है। उसने हत्या करना कबूल किया है। वारदात में अन्य किसी के शामिल होने के तथ्य पर भी जांच चल रही है