LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

बिहार से रूठा रहा मॉनसून, कई जिलों में बारिश की भारी कमी,लेकिन पटना से पूर्णिया वाले अब बारिश और बिजली से रहें सावधान

बिहार से रूठा रहा मॉनसून, कई जिलों में बारिश की भारी कमी,लेक

पटना- मॉनसून बिहार से रूठा हुआ है. अगस्त बीतने को है और हाल ऐसा है कि लोग उमस भरी गर्मी से त्रस्त हैं. हालात यह है कि लोगों की तबियत भी बिगड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी बिहार में अच्छी बारिश के आसार हैं। पूर्णिया, अररिया, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, कटिहार और मधेपुरा जिले के कई जगहों पर तेज़ बारिश संभावना है.

वहीं वातावरण में आद्रता बढ़ने से उमस वाली गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून बेहद कमजोर पड़ गया है . वहीं मौसम विभाग के अनुसार सीवान, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, भागलपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर और जमुई जिलों के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं पटना  में छिटपुट बारिश हो सकती है. उत्तर बिहार के सभी जिलों में बादल छाए रहने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के अनुसार पूरे मानसून सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है. अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई और सितंबर में भी यही स्थिति बनी हुई है.

बिहार के 38 जिलों में से 33 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है और 25 जिलों में 20 फीसदी से 53 फीसदी तक की कमी आई है. यह कमी बहुत बड़ी है, खासकर तब जब देश के अधिकांश अन्य हिस्सों में इस मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में आने वाले सप्ताह में राज्य में किसी भी बड़ी बारिश की भविष्यवाणी नहीं की गई है. यानी के सितम्बर के पहले सप्ताह में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है जो राज्य के लिए और ज्यादा चिंताजनक स्थिति है. 

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में तेज गर्जन के साथ ठनका गिरने को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान बाहर निकलने से परहेज़ करें। बिहार में मॉनसून के सक्रियता की बात करें पिछले तो चार महीनों में उम्मीद के मुताबिक वर्षा नहीं हुई है।