LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पाण्डेय जी जरा देख लीजिये ! पहली बारिश में खुली मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल की पोल, काउंटर से लेकर वार्ड तक भरा पानी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

पाण्डेय जी जरा देख लीजिये ! पहली बारिश में खुली मोहनिया अनुम

KAIMUR : जिले में हुई पहली बारिश ने ही मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था और नगर निगम की पोल खोल कर रख दिया है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल के कमरों में भी पानी घुस गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल की। जहां बुधवार को हुई पहली बारिश ने अस्पताल को जलमग्न कर दिया है।

परिसर के जलमग्न होने की वजह से अस्पताल के ट्रामा सेंटर, ओटी रूम सहित कई जगहों पर पानी भर गया है। नाला का गंदा पानी अस्पतालों में घुसने लगा है। जिसका नतीजा जलजमाव के बीच बेड पर मरीजों का इलाज करने के लिए डॉक्टर भी मजबूर हैं। अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजन घुटने पर कपड़े कर आते हुए नजर आए।

Diarch GO

मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक डॉ. विजय कुमार कुमार ने बताया की बारिश के कारण नाले और बारिश का पानी अस्पताल के वार्ड में भर गया है। बेड पर मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीँ अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज प्रमोद कुमार ने बताया की काफी परेशानी हो रहा है। अस्पताल की स्थिति काफी खराब है। अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया के उपाधीक्षक डॉ.बदरुद्दीन अंसारी ने बताया की लो लैंड के कारण पानी भर जाता है। इमरजेंसी वार्ड में पानी भर गया है निकासी के लिए हमलोग लगे हुए हैं।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट